जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और आयुक्त दीपक अग्रवाल को फोन कर राहत शिविर में रह रहे लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान कराने के लिए कहा और आवश्यकता पड़ने पर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क करने का निर्देश दिया है। ...
पाकिस्तान में आई बाढ़ पर बोलते हुए जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बताया कि ‘पाकिस्तान में मानसून का आठवां दौर जारी है, आम तौर पर देश में मानसून की बारिश तीन से चार दौर में ही होती है।’’ ...
काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पूरी तरह से पानी में डूब गया है और उसकी संकरी गलियों में भी गंगा के पानी का प्रवेश हो चुका है। इस कारण शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए आ रहे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अधिकारियों ने बैठक में बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने मिलकर विदिशा में 190, राजगढ़ में 103, अशोक नगर में 94, रायसेन में सात, जबलपुर में पांच, मंडला और गुना ...
यूपी मे गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आप-पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंगलवार तक भारी बारिश को लेकर रेड अर्लट जारी किया है। ...
इस पर बोलते हुए स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों में बाढ़ के आने की खबर मिली है जिसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम उठाए गए है। ...