चीन: पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की हुई मौत, 36 लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2022 01:26 PM2022-08-18T13:26:24+5:302022-08-18T13:30:17+5:30

इस पर बोलते हुए स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों में बाढ़ के आने की खबर मिली है जिसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम उठाए गए है।

China news 16 killed 36 missing in flash floods in western Qinghai province | चीन: पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की हुई मौत, 36 लापता

चीन: पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की हुई मौत, 36 लापता

Highlightsचीन में आई अचानक बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 36 लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई है। यह बाढ़ दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में आई है।

बीजिंग:चीन के पश्चिमी किंघाई में अचानक आए बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 36 लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई है। इस बात की जानकारी चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। हालांकि किंघाई प्रांत में राहत कार्य जारी है और बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। 

आपको बता दें कि चीन में अचानक बाढ़ आती रहती है, इस कारण जान-माल का नुकसान होते रहता है। पिछले महीने ही ऐसे ही आई एक बाढ़ में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे। 

अचानक बाढ़ से 16 लोगों की हुई मौत, 36 लापता

चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई तथा 36 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया गया है कि दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई है। 

विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से उसे आपदा की सूचना मिली है। इसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम उठाए गए। 

पिछले महीने बाढ़ के कारण 12 लोगों की हुई थी मौत 

इससे पहले पिछले महीने में चीन में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। सरकारी स्वामित्व वाले समाचार संस्थान 'सीजीटीएन' की खबर के अनुसार सिशुआन प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है और 12 लोग लापता हैं। 

खबर में कहा गया है कि पिछले महीने आए इस बाढ़ में फंसे लगभग 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। इस बीच, सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया था कि गान्सू प्रांत के लोंगनन शहर में छह लोगों की मौत हो गई थी और 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। 
 

Web Title: China news 16 killed 36 missing in flash floods in western Qinghai province

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे