चक्रवाती तूफान फोनी साल 1999 में ओडिशा में आये सुपर साइक्लोन के बाद से सबसे भीषण तूफानों में से एक है। फोनी तूफान ओडिशा के पुरी के करीब तट से शुक्रवार (3 मई) को टकरायेगा। इस तूफान से ओडिशा सहित आंध्र और पश्चिम बंगाल प्रभावित हैं। जानकारों के अनुसार तूफान के ओडिशा के समुद्री तट से टकराते समय हवा की रफ्तार 170 से 180 किमी व अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ओडिशा राज्य सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और लोगों से शुक्रवार को घरों में रहने की सलाह दी है। Read More
भीषण चक्रवाती तूफान फोनी के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, स्कूल, कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंच ...
फोनी तूफान बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 610 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ...
मौसम विभाग के मुताबिक तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है। ...