Cyclone Fani : 20 साल बाद भारत में आया सबसे भीषण तूफान फोनी, जानें 10 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 11:39 AM2019-05-02T11:39:39+5:302019-05-02T11:39:39+5:30

फोनी तूफान बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 610 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

cyclone Fani going to hit coastal lane of Odisha, know about this storm | Cyclone Fani : 20 साल बाद भारत में आया सबसे भीषण तूफान फोनी, जानें 10 बड़ी बातें

ओडिशा के तटीय इलाकों के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी इस तूफान का असर पड़ने की आशंका है।

Highlightsइस दौरान समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं।फोनी 43 सालों में भारतीय समुद्री क्षेत्र में अप्रैल में बनने वाला इस तरह का पहला चक्रवाती तूफान है।

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, स्कूल, कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश में ये तूफान दस्तक दे चुका है। संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है।

जानिए भीषण फोनी तूफान की 10 बड़ी बातें -

1. फोनी तूफान बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 610 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

2. सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के ओडिशा तट के करीब बढ़ने के मद्देनजर पर्यटकों को बृहस्पतिवार की शाम तक पुरी छोड़ने की सलाह दी।

3. इस दौरान समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

4. फोनी 43 सालों में भारतीय समुद्री क्षेत्र में अप्रैल में बनने वाला इस तरह का पहला चक्रवाती तूफान है।

5. बचाव कार्य के मद्देनजर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की छुट्टियां 15 मई तक रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है।

6. ओडिशा के तटीय इलाकों के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी इस तूफान का असर पड़ने की आशंका है।

7. ओडिशा के 11 तटीय जिलों में तीव्र गति से राहत एवं पुनर्वास गतिविधियां चलाने के लिए चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों में ढील दी है।

8. तटीय और दक्षिणी जिलों में 880 चक्रवात शरण स्थल तैयार किये गए हैं ताकि प्रभावित इलाकों से निकाले गए लोगों को वहां सुरक्षित रखा जा सके।

9. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने चक्रवात के मद्देनजर 74 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है।

10. विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो मई से तीन दिनों तक अवकाश और परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करने के लिए कहा है।

Web Title: cyclone Fani going to hit coastal lane of Odisha, know about this storm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे