चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार देश के लगभग 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसमें लगभग 20 हजार लोगों ने भाग लिया। 65 प्रतिशत लोगों ने कहा देश सही दिशा में जा रहा है। ...
महाराष्ट्र के मुंबई से साइकिल पर सवार होकर निकले 57 मजदूर पर मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ तीन साइकिल बेचने वाले दुकान मालिक पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ...
देश भर में लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा हो गई है। यह अब 17 मई तक रहेगा। इस बीच केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि 'एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड' योजना से कई और राज्य जुड़ गए हैं। ...