Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि लगातार पांच जीत के बावजूद, चौधरी बहरामपुर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाए रखने में विफल रहे हैं। पार्टी न केवल विधानसभा चुनावों में पिछड़ गई बल्कि पिछले पंचायत और निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ...
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री द्वारा ऐसी बात कहे जाने पर अफसोस जताते हुए जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारा इस्लाम और अल्लाह हमें सबके साथ मिलकर चलना सिखाता है। ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी आपको कभी नहीं बताएंगे कि आज 21 अरबपतियों के पास मिलकर 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है। ...
PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने सवाई माधोपुर की चुनावी सभा में कांग्रेस पर बड़ा दावा करते हुए कहा, "2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वह फैसले लिए, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन अगर कांग्रेस होती तो क्या-क्या ह ...
PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार मुस्लिम समुदाय को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा, कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण घटाकर, मुस्लिमों को देना चाहती है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का इरादा सीएए को रद्द करने का है, भले ही उसके घोषणापत्र में इसका उल्लेख नहीं किया गया हो। चिदंबरम के बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। ...