Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
स्वाति ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें बीती रात एक बड़े नेता का फोन आया। फोन पर उसने मुझे बताया कि यहां बहुत ज़्यादा दबाव है, यहां जिम्मेदारी दी गई है कि मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलनी हैं ...
एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर या कोई ओला, उबर या ऑटो ड्राइवर गलती से किसी की हत्या कर देता है, तो उन्हें 10 साल जेल की सजा दी जाती है, लेकिन अगर किसी अमीर घर का 16-17 साल का बेटा नशे में पोर्शे चलाते वक्त दो लोग ...
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आपको अपना उत्तराधिकारी चुना है। इस बात पर आप इतने घमंडी हो गए कि लोगों को गालियां देना और धमकाना शुरू कर दिया। ...
PM Modi In Bihar: इंडी गठबंधन का मंच, राजनीतिक मंच नहीं, लाखों-करोड़ के घोटालेबाजों का सम्मेलन लगता है। इनके मंच पर करीब 20 लाख करोड़ रुपये के घोटालेबाज एक साथ बैठते हैं। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार अपनी भ्रष्ट नीतियों के कारण जनता का भरोसा खो बैठी है, इस कारण वो दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी। ...