लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal-bihari-vajpayee, Latest Marathi News

Read more

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गये। युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गये। आजादी के बाद 1957 में लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे। 1977 में जनता पार्टी सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे। 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने हालाँकि 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। 1998 में दोबारा पीएम बने लेकिन 13 महीनों बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बने। साल 2004 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी लेकिन उसे हार मिली। साल 2005 में खराब स्वास्थ्य के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। अपने छह दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

भारत : अंतिम विदाई पर अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर, यहां देखें सीधा प्रसारण

भारत : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विदेशी मीडिया ने कुछ ऐसे किया उन्हें याद

भारत : किसने और क्यों अटल बिहारी वाजपेयी को कहा था 'आधा कांग्रेसी'

भारत : इस गाड़ी से जाएगा भारत रत्न अटल बिहारी का शव

भारत : अटल बिहारी वाजपेयी का सदन में ऐतिहासिक जवाब

भारत : तस्वीरें: अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन को पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे

भारत : अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का बीजेपी पर क्या होगा असर, बनाएगी चुनावी मुद्दा?

क्रिकेट : अटल बिहारी वाजपेयी के कारण 19 साल बाद मुमकिन हो पाया था टीम इंडिया का पाकिस्तान दौरा

स्वास्थ्य : Medical History: 18 साल से मौत को चकमा दे रहे थे अटल बिहारी वाजपेयी

बॉलीवुड चुस्की : जब रेखा के नाम पर अटल जी ने ली थी अमिताभ बच्चन की चुटकी, जानिए क्या था पूरा मामला