लाइव न्यूज़ :

अंतिम विदाई पर अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर, यहां देखें सीधा प्रसारण

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2018 13:35 IST

Atal Bihari Vajpayee Funeral Live Streaming: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्तः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे तक लोग अपने चहेते नेता का अंतिम दर्शन किया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकली, जो विजयघाट के राष्ट्रीय स्‍मृति स्‍थल पहुंची। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के मद्देनजर 25 सड़के रोकी गई हैं और 20 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार शाम एम्स में अपनी आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। भारत सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारों भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब सहित कई राज्यों ने एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Atal Bihari Vajpayee Funeral LIVE Updates: अंतिम दर्शन के 9 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर, 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। अटल जी अपनी सात्विक राजनीति और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों का ऐसा जादू कि लोग सुनते ही रहना चाहते हैं। वाजपेयी ने तबीयत के चलते कई साल पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह