लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes-test-series, Latest Marathi News

Read more

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिकेट : मार्क टेलर ने किया स्टीव स्मिथ का कप्तानी के लिए समर्थन, निर्धारित की थी बॉल टैम्परिंग की सजा

क्रिकेट : Ashes 2019: जानिए मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग

क्रिकेट : Ashes: जानें पैट कमिंस ने कैसे गंवा दिया था बीच की अंगुली का ऊपरी हिस्सा, फिर भी ले चुके हैं 118 टेस्ट विकेट

क्रिकेट : Ashes 2019: अंतिम टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किए 12 खिलाड़ियों ने नाम, जानें किसे मिला टीम में मौका

क्रिकेट : Ashes: ऑस्ट्रेलिया की नजरें 18 साल में इंग्लैंड में पहली एशेज श्रृंखला जीतने पर, बराबरी के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीम

क्रिकेट : Ashes 2019: अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में किए बड़े बदलाव, ये 11 खिलाड़ी देंगे ऑस्ट्रेलिया को टक्कर

क्रिकेट : Ashes 2019: स्टीव स्मिथ 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर, नया इतिहास रचने का मौका

क्रिकेट : Ashes 2019: ऑस्ट्रेलिया की नजरें पांचवें टेस्ट में भी जीत पर, इंग्लैंड में 18 साल का सूखा खत्म करने का लक्ष्य

क्रिकेट : Ashes 2019: स्टीव स्मिथ पांच पारियों में बना चुके हैं 671 रन, ब्रैडमैन का 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

क्रिकेट : Ashes 2019: स्टीव स्मिथ ने 'चश्मा' पहन मनाया जीत का जश्न, लगा जैक लीच का 'मजाक' उड़ाने का आरोप, कोच लैंगर ने दी सफाई