लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes-test-series, Latest Marathi News

Read more

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिकेट : स्टीव स्मिथ ने किया साथी खिलाड़ियों का बचाव, एशेज सीरीज को लेकर कही ये बात

क्रिकेट : Ashes 2019: बेयरस्टो ने 'नकली रन आउट' का डर दिखा स्मिथ को दौड़ाया, इस 'चाल' से किया परेशान, देखें वीडियो

क्रिकेट : Ashes 2019: स्टीव स्मिथ ने बनाया लगातार दसवां फिफ्टी प्लस स्कोर, इंजमाम का रिकॉर्ड तोड़ रचा नया इतिहास

क्रिकेट : Ashes 2019: जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, ऑस्ट्रेलियाई टीम 225 रन पर हुई ऑल आउट

क्रिकेट : Ashes 2019: मिशेल मार्श ने पहली बार झटके पारी में 5 विकेट, इंग्लैंड पहली पारी में 294 पर सिमटा

क्रिकेट : Ashes 2019: जोरदार वापसी के बाद मिशेल मार्श ने कहा, 'ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई मुझसे नफरत करते हैं'

क्रिकेट : Ashes 2019: जो रूट का खास कमाल, ब्रैडमैन को पछाड़ा, सचिन और कुक के साथ एलीट लिस्ट में बनाई जगह

क्रिकेट : Happy Birthday Shane Warne: 50 के हुए स्पिन के 'जादूगर' शेन वॉर्न, 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' से किया था हैरान, देखें वीडियो

क्रिकेट : Ashes 2019, 5th Test: जोस बटलर ने इंग्लैंड को संभाला, पहले दिन 8 विकेट गंवाकर बनाए 271 रन

क्रिकेट : Ashes 2019: पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने किए दो-दो बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, जानें प्लेइंग XI