आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की "चुप्पी" को मुद्दा बनाते हुए कहा कि यह उन सिद्धांतों के साथ छलावा है, जिनकी बात केजरीवाल किया करते थे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते शनिवार को पंजाब के होशियारपुर में आयोजित विपश्यना ध्यान सत्र में 10 दिनों तक हिस्सा लेने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में आ चुके हैं। ...
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने बुराड़ी अस्पताल में कथित यौन उत्पीड़न मामले में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से निर्देश मिलने के बाद सोमवार को कार्रवाई रिपोर्ट सौंप दी है। ...
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘हमारे पास लैब और सतर्कता रिपोर्ट है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दी जा रही दवाओं के नमूने फेल हो गए हैं। हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत बर्खास् ...
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने हाथ का इशारा कर व्यवस्था का प्रश्न उठाने की कोशिश की। धनखड़ ने इस इशारे पर आपत्ति जताई और कहा, "मिस्टर चड्ढा, आपको व्यवस्था का प्रश्न उठाने के लिए ऐसा (हाथ का इशारा) करने की ज़रूरत नहीं है...अपनी ज़बान का इस्ते ...
राघव चड्ढा ने कहा है कि संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, ये तीनों भाजपा ज्वाइन करने के लिए अपनी हामी भर दें तो तीनों बाहर आएंगे। राघव ने कहा कि अगर ये बीजेपी से जुड़ जाएं तो केंद्र में बड़ा मंत्रालय दिया जाएगा। ...