आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर 1800117574 भी मुहैया कराया गया है। यहां लोग विभाग को किसी भी तरह के धन बल, गैरकानूनी नकदी वितरण और चुनाव से संबंधित अन्य तरह के अपराधों की शिकायतें कर सकते हैं। ...
दिल्ली: सात और आठ जनवरी 2017 को गोवा में आयोजित चुनावी रैली में केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा था कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों से पैसे ले लें लेकिन आप प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें।’ ...
मटियामहल के पूर्व विधायक इकबाल के अलावा, एमसीडी के दो कांग्रेस पार्षद आले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना आबाद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी ने उनकी एक तस्वीर ट्वीट की है। ...
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संशोधित नागरिकता कानून और जेएनयू प्रकरण को लेकर बाइक रैली को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाने के बाद आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है, इस ...
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘कचरे के ढेर’’ में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भाजपा का ‘‘सबसे बड़ा उपहार’’ गाजीपुर लैंडफिल है, जहां कचरे का ढेर जमा होता है और जल्द ही यह ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर लेगा। ...
मनोज तिवारी ने दावा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो दिल्ली के लोगों को पांच गुना ज्यादा फायदा मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुमसे ना हो पाएगा। ...
15 से 20 जनवरी के बीच जारी किए जाने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बताया कि आतिशी के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार तथा ‘दिल्ली डॉयलॉग कमीशन’ के उपाध्यक्ष एवं कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात ...