आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सीएए विरोधी प्रदर्शनों, जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और कुछ अन्य विश्वविद्यालयों में हिंसा के बाद के हालात, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और कृषि संकट पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र ...
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर बेहद क्रिएटिव अंदाज में काम करना शुरू कर दिया है। इस चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा आम आदमी पार्टी का वीडियो व मिम लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन, सवाल है कि ...
Delhi elections: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। ...
आम आदमी पार्टी ने सीएए पर चर्चा के लिए बुलाई गई विपक्षी दलों की इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि इस बैठक में शामिल होने से बहुजन समाज पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पहले ही मना कर चुके हैं। ...
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ कुछ हफ्तों का समय रह गया है ऐसे में मुख्य दावेदार- आप, भाजपा और कांग्रेस - संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं और उम्मीद है कि इस हफ्ते उम्मीदवारों के नामों की सूची आनी शुरू हो जाएगी।सत ...
राष्ट्रीय राजधानी का सत्ता संग्राम आभासी दुनिया में भी उतनी ही सरगर्मी से लड़ा जा रहा है जहां पार्टियों के सोशल मीडिया के योद्धा व्यंग्यों, मीम्स और हैशटेग के अपने ‘हथियारों’ के साथ जंग के लिए तैयार हैं। ...
राज्यसभा सदस्य गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) क्या कार्र ...