दिल्ली चुनावः अरविंद केजरीवाल से 10 सवाल पूछेंगे मनोज तिवारी, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Published: January 9, 2020 05:27 PM2020-01-09T17:27:20+5:302020-01-09T17:28:59+5:30

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संशोधित नागरिकता कानून और जेएनयू प्रकरण को लेकर बाइक रैली को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाने के बाद आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है, इसलिये नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Delhi assembly elections: Manoj Tiwari will ask 10 questions to Arvind Kejriwal, know what is the reason | दिल्ली चुनावः अरविंद केजरीवाल से 10 सवाल पूछेंगे मनोज तिवारी, जानिए क्या है मामला

सरकार ने नगर निगमों की बकाया 20,000 करोड़ रुपये की राशि क्यों नहीं जारी की। 

Highlightsदावा किया कि केजरीवाल के पास बताने के लिए कोई और उपलब्धि नहीं है।प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की खराब हालत पर लोगों के सवालों से बच रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आप सरकार की नाकामी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 10 सवाल पूछेंगे और उम्मीद करते हैं कि वह समय रहते इन सवालों का जवाब भी देंगे।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि केजरीवाल के पास बताने के लिए कोई और उपलब्धि नहीं है और इसलिए वह गंदे पानी की आपूर्ति, सड़कों के गड्ढों, प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की खराब हालत पर लोगों के सवालों से बच रहे हैं। तिवारी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि पिछले पांच साल में उनकी सरकार ने नगर निगमों की बकाया 20,000 करोड़ रुपये की राशि क्यों नहीं जारी की। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संशोधित नागरिकता कानून और जेएनयू प्रकरण को लेकर बाइक रैली को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाने के बाद आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है, इसलिये नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया कि आज की बाइक रैली युवाओं ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और जेएनयू जैसे प्रकरण पर जागरूकता फैलाने के लिये निकाली गई। यह बाइक रैली भाजपा की तरफ से आयोजित नहीं की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग अलग-अलग जगह से सोशल मीडिया पर अपने इलाके की तस्वीर शेयर कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई नेता इन सवालों का जवाब देना ही नहीं चाहता है। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग पानी, बस सेवा, स्कूलों की स्थिति, कालेज बनाने के आप सरकार के वादों के बारे में सवाल कर रहे हैं लेकिन केजरीवाल दिल्लीवालों के सवालों पर कन्नी काट रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने केजरीवाल जी से बस इतना सा सवाल किया कि हर दिल्लीवाले को उनकी सरकार द्वारा क्या-क्या फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस सवाल का जवाब देने में 24 घंटे लगा दिए, और सवालों के जवाब देने की बजाए इधर उधर की बात करने लगे। तिवारी ने कहा कि वह केजरीवाल से लगातार 10 दिनों तक 10 सवाल पूछेंगे । उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि नगर निगम के 20 हजार करोड़ रुपये का क्या हुआ?

Web Title: Delhi assembly elections: Manoj Tiwari will ask 10 questions to Arvind Kejriwal, know what is the reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे