आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ कुछ हफ्तों का समय रह गया है ऐसे में मुख्य दावेदार- आप, भाजपा और कांग्रेस - संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं और उम्मीद है कि इस हफ्ते उम्मीदवारों के नामों की सूची आनी शुरू हो जाएगी।सत ...
राष्ट्रीय राजधानी का सत्ता संग्राम आभासी दुनिया में भी उतनी ही सरगर्मी से लड़ा जा रहा है जहां पार्टियों के सोशल मीडिया के योद्धा व्यंग्यों, मीम्स और हैशटेग के अपने ‘हथियारों’ के साथ जंग के लिए तैयार हैं। ...
राज्यसभा सदस्य गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) क्या कार्र ...
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इकबाल को पार्टी में शामिल करने के लिए केजरीवाल की आलोचना की। पात्रा ने कहा, ‘‘ इकबाल को ‘आप’ में शामिल करके केजरीवाल ने साबित कर दिया है कि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की। ...
नड्डा ने ट्वीट किया कि दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम दिल्ली में घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए गए अन्याय, उनसे बोले गए झूठ तथा सरकार द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश क ...