आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
नजफगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार कैलाश गहलोत विधायक बने हैं। यह सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट में आती है। नजफगढ़ विधानसभा का इलाका हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है, लिहाजा हरियाणवी वोटर्स की भूमिका काफी निर्णायक रहती है। अरविंद केजरीवाल सरकार में दूसरी ...
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। साल 1993 में सिसोदिया ने भारतीय विद्या भवन से जनसंचार में डिप्लोमा किया। ...
आम आदमी पार्टी ने इस समारोह को यादगार बनाने के लिए उन 50 लोगों को आमंत्रित किया है, जिन्होंने दिल्ली के निर्माण में अहम भूमिका निभाया है। इन लोगों में से मजदूर, ऑटो ड्राइवर व शहीदों के परिजन समेत 50 लोग शामिल होंगे। ...
शनिवार को मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं करने पर खड़े हो रहे कई तरह के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जवाब दिया था। ...
तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरवाल ने शनिवार शाम अपने संभावित कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है जिसमें दिल्ली के विकास के खाके पर चर्चा की जाएगी। ...