लाइव न्यूज़ :

Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग लिए सात फेरे, बेहद खूबसूरत है एक्ट्रेस की वेडिंग ड्रेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 27, 2022 12:47 IST

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैंशादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें सामने आ गई हैंसाउथ इंडियन ब्राइड बन मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं

मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) बिजनेसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के सायह शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। मौनी और सूरज की मलयालम रीति-रिवाजों से शादी हुई है। बता दें कि मौनी का साउथ इंडियन लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं, फैंस के साथ तमाम सेलेब्स भी इस नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की पति सूरज नांबियार के साथ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के मंडप में इस कपल को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देख फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

मौनी ने व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली साड़ी कैरी की

अपने खास दिन के लिए मौनी ने व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी कैरी की, जिसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी पेयर की है। ऐसे में साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी ने बेहतरीन तरीके से उनके ब्राइडल लुक को पूरा करने का काम किया है। वहीं, सूरज की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का कुर्ता और सफेद कलर की धोती पहनी है। फिलहाल, मौनी और सूरज एकसाथ काफी क्यूट लग रहे हैं। वैसे वायरल फोटोज और वीडियोज की बात करें तो एक तस्वीर में सूरज एक्ट्रेस को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

कौन हैं सूरज नांबियार?

कर्नाटक के बेंगलुरु में सूरज का जन्म हुआ था। वो अपना जन्मदिन 6 अगस्त को मनाते हैं। यही नहीं, उन्होंने जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने बेंगलुरु के आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

सूरज को बिजनेस में काफी रुचि है। ऐसे में वो बिजनेसमैन होने के साथ दुबई बेस्ड इंवेस्टमेंट बैंकर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज के एक भाई भी हैं, जिनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी। सूरज इस कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। ये कंपनी पुणे में हैं।

टॅग्स :मौनी रॉयमलयालमगोवाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो