लाइव न्यूज़ :

नए तड़के के साथ फिर से गुदगुदाने को तैयार कपिल शर्मा, टीजर का वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2018 11:12 IST

कपिल शर्मा के शो का प्रोमो भी लॉन्च कर दिया गया है। सोमवार को शो का पहला टीजर रिलीज किया गया है।

Open in App

कॉमेडी किंग के नाम से खुद को छोटे पर्दे पर मुकाम दिलाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर से वापसी को तैयार हैं। काफी समय से फैंस उनको देखने को खासा उतावले भी थे ऐसे में अब वह फिर से सोनी पर अपना शो लेकर आ रहे हैं।

बीते कई दिनों से वह बुरे दौर से गुजर रहे थे। लेकिन अब वो एक बार फिर से कमबैक करते हुए  अपने शो ‘द कपिल शर्मा सीजन 2’ के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाले है। ऐसे में कपिल शर्मा के शो का प्रोमो भी लॉन्च कर दिया गया है। सोमवार को शो का पहला टीजर रिलीज किया गया है। जो आते ही छा गया है।

कपिल शर्मा के शो का दूसरा सीजन 23 दिंसबर से शुरु होगा। खबरों की मानें तो इस बार शो में पहली बार गेस्ट के तौर पर शो में अभिनेता शाहरुख खान शिरकत करेंगे।   इस टीजर में समाज के हर तबके को जोड़ने की कोशिश की गई है। टीजर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे कपिल के शो ने भारत के कोने कोने में रहने वाले हर वर्ग के तनाव और दुख को कम करने में उनकी मदद करने में कारगार है। 

टीजर वायरल हो गया है। वहीं, फैंस के बीच उत्साह भी देखा जा रहा है कि एक वह एक बार फिर से कपिल को नए रूप में देखेंगे। हांलाकि हाल में वह एक शो लेकर आए थे जो खराब टीआरपी के चक्कर में बंद हो गया था। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस शो में सुनील ग्रोवर भी एंट्री कर सकते हैं। हांलाकि इस बार की कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।  

टॅग्स :कपिल शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब