लाइव न्यूज़ :

IFTDA ने सिद्धू को दिखाया बाहर का रास्ता, पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ काम ना करने की खाई कसम

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2019 16:18 IST

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो से सिद्धू को निकलवाने की मुहीम चला दी थी। इसके बाद सिद्धू को शो से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा था।

Open in App

पुलवामा हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर उन्हें लोगों की काफी आलोचना सुनने को मिली। सिर्फ यही नहीं इस मामले के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो से सिद्धू को निकलवाने की मुहीम चला दी थी। इसके बाद सिद्धू को शो से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा था। बता दें कहा जा रहा था कि सिद्धू के पास समय नहीं है इसीलिए उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को दी गई। 

मगर अब आईएफटीडीए यानी इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि सिद्धू के कंमेंट के बाद ही उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। इसके लिए असोसिएशन ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। सिर्फ यही नहीं आईएफटीडीए ने इसमें किसी भी पाकिस्तानी एक्टर के साथ ना काम करने की कसम भी खाई है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा के आतंकी हमले के बाद बयान में कहा था कि आतंकी हमले के लिए कोई भी देश जिम्मेदार नहीं होता ना उसे ठहराया जा सकता है क्योंकि आतंक का कोई धर्म नहीं होता। लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बचाव में बोलेने वाला बयान बताया था। इसी के बाद से कपिल शर्मा के शो से बाहर जाने की मुहीम शुरू कर दी थी। 

डीएन एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा शो के सेट यानी फिल्म सिटी में उनके आने पर ही पाबंदी लगा दी है। जी हां क्रिकेटर से पॉलीटिशन बने नवजोत सिंह को फेडरेशन ने अब फिल्म सिटी या जहां पर कपिल शर्मा के शो का सेट लगा हुआ है वहीं आने से पाबंदी लगा दी है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो