लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने संसद में कहा, 'गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर चीन समेत दुनिया के 348 मोबाइल ऐप को बैन किया गया है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2022 17:53 IST

लोकसभा में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर चीन समेत दुनिया के तमाम देशों के 348 मोबाइल ऐप को बैन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने पड़ोसी मुल्क चीन समेत विश्व के तमाम देशों में बने 348 मोबाइल ऐप को बैन कियाबैन किये गये मोबाइल ऐप से भारतीय नागरिकों की कई अहम जानकारियों के चोरी होने का संदेह थागृह मंत्रालय ने बैन किये गये मोबाइल ऐप को देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा बताया था

दिल्ली: भारत सरकार ने 348 मोबाइल ऐप को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के इस आदेश में पड़ोसी मुल्क चीन समेत विश्व के अन्य देशों में बने मोबाइल ऐप शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बैन किये गये मोबाइल ऐप से भारतीयों नागरिकों से जुड़ी कई अहम जानकारियों के चोरी होने और गौर-कानूनी तरीके से इसके इस्तेमाल का खतर बना हुआ था।

संसद की लोकसभा में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी भाजपा के सांसद रोडमल नागर द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में दिया।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा, “मोबाइल फोन के जरिये इस्तेमाल होने वाले ये 348 ऐप यूजर्स की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे और इसे अनधिकृत तरीके से प्रोफाइलिंग के लिए विदेशी सर्वरों तक पहुंचा रहे थे।”

इस सिलसिले में सदन के पटल पर जानकारी रखते हुए उन्होंने कहा “केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से आग्रह किया था कि वो 348 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दें क्योंकि ये मोबाइल ऐप यूजर्स का डेटा विदेशी सर्वरों पर ट्रांसफर कर रहे हैं और इससे देश की संप्रभुता और अखंडता को बड़ा खतरा हो सकता है।”

केंद्रीय मंत्री ने सदन के सदस्यों को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसमें विश्व के तमाम देशों के ऐप शामिल हैं, जिनसे चीन भी है।

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने अभी कुछ दिनों पहले ही गूगल को आदेश दिया था कि वो अपने प्ले स्टोर से दक्षिण कोरिया की लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को हटा दे।

केंद्र के आदेश के संबंध में गूगल ने अपनी ओर से बयान जारी करते हुए कहा था कि भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए हम अपने प्लेस्टोर से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ऐप को ब्लॉक कर रहे हैं।

टॅग्स :मोबाइल ऐपमोबाइल गेम्सभारत सरकारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की