15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 19:23 IST2026-05-15T19:22:37+5:302026-05-15T19:23:21+5:30

शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अप्रैल 2026 में मामूली रूप से घटकर 6.6 प्रतिशत रह गई, जबकि मार्च में यह 6.8 प्रतिशत थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गई, जो एक माह पहले 4.3 प्रतिशत थी।

desh main jobs nahi hai unemployment rate for people aged 15 and over rose to 5-2 percent in April 6-month high | 15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

सांकेतिक फोटो

Highlightsबेरोजगारी दर मार्च, 2026 और अप्रैल, 2025 दोनों महीनों में 5.1 प्रतिशत पर रही थी।अप्रैल महीने में 5.1 प्रतिशत रही, जो मार्च में पांच प्रतिशत और अप्रैल 2025 में 5.2 प्रतिशत थी।ग्रामीण महिलाओं में यह घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई, जबकि मार्च में यह 4.4 प्रतिशत थी।

नई दिल्लीः देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल महीने में 5.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो छह महीने का उच्च स्तर है। शुक्रवार को जारी निश्चित अवधि पर होने वाले श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी पीएलएफएस मासिक बुलेटिन के मुताबिक, देश में बेरोजगारी दर का पिछला उच्च स्तर अक्टूबर 2025 में भी 5.2 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बेरोजगारी दर मार्च, 2026 और अप्रैल, 2025 दोनों महीनों में 5.1 प्रतिशत पर रही थी।

शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अप्रैल 2026 में मामूली रूप से घटकर 6.6 प्रतिशत रह गई, जबकि मार्च में यह 6.8 प्रतिशत थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गई, जो एक माह पहले 4.3 प्रतिशत थी। पुरुषों में बेरोजगारी की दर अप्रैल महीने में 5.1 प्रतिशत रही, जो मार्च में पांच प्रतिशत और अप्रैल 2025 में 5.2 प्रतिशत थी।

ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी दर 4.7 प्रतिशत रही, जो मार्च में 4.4 प्रतिशत थी। शहरी पुरुषों में यह घटकर 5.9 प्रतिशत रह गई, जो मार्च में 6.1 प्रतिशत थी। महिलाओं में बेरोजगारी की दर अप्रैल में बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई, जो मार्च में 5.3 प्रतिशत और अप्रैल 2025 में पांच प्रतिशत थी। ग्रामीण महिलाओं में यह घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई, जबकि मार्च में यह 4.4 प्रतिशत थी।

वहीं, शहरी महिलाओं में बेरोजगारी घटकर 8.5 प्रतिशत रह गई, जो मार्च में नौ प्रतिशत थी। मंत्रालय ने कहा कि देश में श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) अप्रैल 2026 में घटकर 55 प्रतिशत रह गई, जो मार्च में 55.4 प्रतिशत और अप्रैल 2025 में 55.6 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम बल भागीदारी की दर 57.5 प्रतिशत रही जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 50.1 प्रतिशत रही।

महिला श्रम बल भागीदारी दर अप्रैल 2026 में 33.9 प्रतिशत रही, जबकि मार्च में यह 34.4 प्रतिशत और अप्रैल 2025 में 34.2 प्रतिशत थी। ग्रामीण महिलाओं में यह 38.2 प्रतिशत और शहरी महिलाओं में 25 प्रतिशत दर्ज की गई। श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) अप्रैल 2026 में घटकर 52.2 प्रतिशत रह गया, जो मार्च में 52.6 प्रतिशत और अप्रैल 2025 में 52.8 प्रतिशत था।

ग्रामीण क्षेत्रों में यह 54.9 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 46.8 प्रतिशत रहा। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण के लिए अप्रैल 2026 के अनुमान 3,74,243 लोगों से जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के मासिक श्रमबल बुलेटिन पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अप्रैल 2026 का यह मौजूदा मासिक बुलेटिन इस शृंखला का 13वां संस्करण है।

Web Title: desh main jobs nahi hai unemployment rate for people aged 15 and over rose to 5-2 percent in April 6-month high

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे