लाइव न्यूज़ :

काम की खबरः 1000 युवाओं को नौकरी, युवा इंजीनियरों के पास मौका, सैमसंग ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2021 21:32 IST

सैमसंग ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 2022 में स्नातक करने वाले युवा इंजीनियरों को कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एवं क्लाउड डेटा विश्लेषण जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे बीएचयू, रुड़की और अन्य नए आईआईटी परिसरों से लगभग 260 युवा इंजीनियरों की भर्ती करेगी।1,000 से अधिक इंजीनियरों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।भारत में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) क्षेत्र पिछले कुछ साल में काफी विकसित हुआ है।

नई दिल्लीः इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों से 1,000 इंजीनियरों की भर्ती करने की योजना है।

 

सैमसंग ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 2022 में स्नातक करने वाले युवा इंजीनियरों को कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एवं क्लाउड डेटा विश्लेषण जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया जाएगा।

बयान के अनुसार सैमसंग अपने तीन अनुसंधान एवं विकास केंद्रों (बेंगलुरु, नोएडा और दिल्ली) के लिए दिल्ली, कानपुर, मुंबई, मद्रास, गुवाहाटी, खड़गपुर, बीएचयू, रुड़की और अन्य नए आईआईटी परिसरों से लगभग 260 युवा इंजीनियरों की भर्ती करेगी। कंपनी बाकी नियुक्ति बिट्स पिलानी, आईआईआईटी (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान)और एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जैसे अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों से करेगी।

सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख (मानव संसाधन) समीर वधावन ने कहा कि भारत में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) क्षेत्र पिछले कुछ साल में काफी विकसित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने 1,000 से अधिक इंजीनियरों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।’’ 

टॅग्स :सैमसंगनौकरीदिल्लीIIT Delhiआईआईटी कानपुरबनारस हिंदू विश्वविद्यालयIIT kanpurBanaras Hindu University (BHU)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की