लाइव न्यूज़ :

भारतीय यूनिक नाम वाली सैन्य सैटेलाइट्स चीन के जासूसी पोत के खिलाफ बनीं शील्ड, अंतरिक्ष से कर रही हैं निगरानी

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2022 21:20 IST

देश की विशिष्ट नाम वाली सैन्य सैटेलाइट चीन जैसे दुश्मन देशों के जासूसी पोतों के खिलाफ शील्ड का काम करेगी।

Open in App

नई दिल्ली: ये नया भारत है जो लगातार रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भर की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में देश की विशिष्ट नाम वाली सैन्य सैटेलाइट चीन जैसे दुश्मन देशों के जासूसी पोतों के खिलाफ शील्ड का काम करेगी। भारत के इन सैन्य उपग्रहों के नाम रुक्मिणी और एंग्री बर्ड हैं।

भारतीय सैटेलाइट्स जीसैट-7 रुक्मिणी समुद्र में दुश्मन देशों की चाल पर निगरानी रख रही है। एक प्रकार से यह कहा जा सकता है कि यह सैटेलाइट भारतीय नौ सेना की आंख बनकर काम कर रही है। यह उपग्रह हाल ही में श्रीलंका के बंदरगाह हंबनटोटा में डॉक हुई चीन की जासूसी पोत पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा जीसैट-7 एंग्री बर्ड सैटेलाइट के द्वारा हिंद महासागर में चीनी जहाज की निगरानी की जा रही है। दोनों ही सैटेलाइट्स सैन्य उपयोग के लिए हैं।  

यहां यह उल्लेख करना उचित है कि वर्तमान में, भारत के पास केवल दो समर्पित सैन्य उपग्रह हैं - जीसैट -7 (रुक्मिणी) और जीसैट -7 ए (एंग्री बर्ड) - जिनका उपयोग क्रमशः भारतीय नौसेना और वायु सेना द्वारा किया जाता है। जीसैट -7 (रुक्मिणी) को साल 2013 में लॉन्च किया गया था। यह देश की सबसे पहली सैन्य सैटेलाइट है जिसका उपयोगी भारतीय नौसेना सुरक्षा निगरानी के लिए करती है।

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के मुताबिक जीसैट-7 उन्नत संचार उपग्रह है। यह नेवी के युद्ध पोतों, लड़ाकू जहाजों और पनडुब्बी के अलावा जमीनी स्तर होने वाले संचार को रियल टाइम से जोड़ती है। इसी प्रकार जीसैट-7A एंग्री बर्ड को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। यह मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना के लिए समर्पित है। यह भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जहाजों, हेलीकॉप्टर्स, ड्रोन्स, रडार, के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म को जोड़ता है। 

टॅग्स :भारतDefenseचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की