लाइव न्यूज़ :

Facebook प्राइवेसी को लेकर एक और बड़ा खुलासा, कंपनी ने विप्रो को उपलब्ध कराए थे यूजर्स के पर्सनल इन्फो

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 7, 2019 18:23 IST

विप्रो में कई महीनों तक इस प्रोजेक्ट पर काम किया गया। फेसबुक के इस प्रोजेक्ट पर काम करने का उद्देश्य वेबसाइट में लगातार बदलती सर्विस का इस्तेमाल करने वाले लोग इस पर किस तरह की चीजें पोस्ट करते हैं, ये जानना था। इससे फेसबुक को कई फायदे हो सकते हैं। कंपनी को इससे अपने सर्विस या नए फीचर डेवलपर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे कंपनी की कमाई भी बढ़ती है।

Open in App

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook अपने यूजर्स के डेटा लीक को लेकर एक बार फिर से मुश्किल में घिर गया है। कंपनी ने एक बार फिर से यूजर्स की प्राइवेसी में सेंधमारी की है। कंपनी ने बेंगलुरू में विप्रो की एक टीम से लेबलिंग का काम करवाया था, जिसके तहत 2014 में विप्रो के कर्मचारियों ने यूजर्स के पर्सनल फोटोज, स्टेट्स अपडेट को खंगाला था। इस बात की जानकारी इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले विप्रो के कर्मचारियों ने रॉयटर्स को दी।

विप्रो में कई महीनों तक इस प्रोजेक्ट पर काम किया गया। फेसबुक के इस प्रोजेक्ट पर काम करने का उद्देश्य वेबसाइट में लगातार बदलती सर्विस का इस्तेमाल करने वाले लोग इस पर किस तरह की चीजें पोस्ट करते हैं, ये जानना था। इससे फेसबुक को कई फायदे हो सकते हैं। कंपनी को इससे अपने सर्विस या नए फीचर डेवलपर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे कंपनी की कमाई भी बढ़ती है।

facebook

विप्रो में चला फेसबुक का प्रोजेक्ट नया विवाद खड़ा कर सकता है

फेसबुक की ओर से विप्रो में चला यह प्रोजेक्ट दुनियाभर में फैले 200 कंटेंट लेबलिंग प्रोजेक्ट्स में से एक था। इस प्रोजेक्ट पर हजारों लोग काम करते हैं। बता दें कि यह ज्यादातर प्रोजेक्ट सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग से जुड़े थे जो यह तय करता है कि यूजर्स के न्यूज फीड में क्या दिखाया जाए। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता भी बढ़ाता है।

विप्रो का यह खुलासा फेसबुक के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। यूजर्स की प्राइवेसी के साथ यह खिलवाड़ कंपनी को भारी पड़ सकता है। बता दें कि Facebook पहले से ही यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में हैं। कंपनी पर आरोप है कि इसने कई देशों में यूजर्स के डाटा अपने बिजनेस पार्टनर को दिए हैं।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की