WATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

By अंजली चौहान | Updated: May 5, 2026 14:05 IST2026-05-05T14:02:42+5:302026-05-05T14:05:08+5:30

West Bengal Viral Video: जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने न केवल शोर बंद किया, बल्कि सड़क के किनारे खड़े होकर जनाजे को निकलने के लिए रास्ता भी दिया

west Bengal bjp Workers were immersed in victory celebrations respectfully gave way to a funeral procession viral video | WATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

WATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

Highlightsसोशल मीडिया पर छाया बंगाल का ये वीडियोबंगाल चुनाव के बीच से आई 'खूबसूरत' तस्वीरनारों के बीच जब थम गया जीत का जुलूस, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम।

West Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग और कार्यकर्ताओं में झड़प तो आपने खूब देखी होगी। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर है जिनमे बंगाल चुनाव का वो खौफनाक वाकया हमारे सामने आता है जो लोकतंत्र के लिए बिल्कुल असहनीय है लेकिन साल 2026 के विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सभी का दिल जीत लिया है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, सोशल मीडिया पर बंगाल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में बीजेपी के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं लेकिन अचानक मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति का जनाजा सामने आता है जो सड़क से जाने के लिए रास्ता देख रहे हैं। वहीं, सड़क पर जश्न मना रहे सभी कार्यकर्ता थम गए और जनाजा देख इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए लोगों को जाने का रास्ता दिया। 

4 मई को BJP की ज़बरदस्त जीत के बाद, सड़कों पर जश्न का माहौल था; लेकिन, जैसे ही वहाँ से एक जनाज़ा गुज़रा, ऐसा लगा मानो भारत की असली पहचान सबके सामने आ गई हो। इस दिल को छू लेने वाले नज़ारे ने वहाँ मौजूद हर किसी की आँखों में आँसू ला दिए।

हिंदू समुदाय के लोगों ने एक मुस्लिम व्यक्ति का जनाज़ा आते ही अपना जश्न तुरंत रोक दिया और पूरे सम्मान के साथ उसके लिए रास्ता बना दिया। हालाँकि भीड़ में मौजूद एक शरारती व्यक्ति ने हल्की-सी आपत्ति जताई, लेकिन बाकी लोगों ने उसे तुरंत चुप करा दिया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बाइक सवार और पैदल चलने वाले, दोनों ही अचानक रुक जाते हैं, ताकि जनाज़ा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके।

कहीं भी जल्दबाज़ी या अनादर का कोई निशान नहीं दिखता; इसके बजाय, हर कोई शांत रहता है और उस पल की गंभीरता का सम्मान करता है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और इंटरनेट पर तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे दौर में, जब छोटी-छोटी बातों पर झगड़े की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, यह वीडियो एक ज़ोरदार संदेश देता है: इंसानियत अभी भी ज़िंदा है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। कई यूजर्स ने बंगाल के लोगों की तारीफ कि और इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे आपनी समझ और पढ़े-लिखे होने की पहचान बताया। तो कुछ ने इसे बंगाल के लोगों की तहजीब, बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और अभी भी तेजी से वायरल हो रहा है।  

Web Title: west Bengal bjp Workers were immersed in victory celebrations respectfully gave way to a funeral procession viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे