लाइव न्यूज़ :

Facebook जल्द पेश करेगा नया फीचर, बताएगा आप अमीर हैं या गरीब

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 5, 2018 11:08 IST

सोशल मीडिया दिग्गज एक ऐसी प्रणाली बनाना चाहती है जो यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगा सकती है।

Open in App

पॉपुलर सोशल मीडिया फेसबुक अपने यूजर्स के लिए हर बार कुछ नया लेकर आता है। इसी के तहत फेसबुक ने एक नया पेटेंट दाखिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक ने एक टेक्नोलॉजी के लिए पेटेंट ऐप्लिकेशन दाखिल किया है जिसमें कंपनी खुद ही यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत की पहचान करेगा।

IANS की खबर के मुताबिक, ये तकनीक आपके स्टेट्स को तीन अलग-अलग वर्गो में विभाजित कर सकता है। ये वर्ग हैं - कामकाजी वर्ग, मध्य वर्ग और उच्च वर्ग। 

डेलीमेल की रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि पेटेंट के मुताबिक, सोशल मीडिया दिग्गज एक ऐसी प्रणाली बनाना चाहती है जो यूजर्स के निजी आंकड़ों को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण कर उसकी सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगा सकती है। इन निजी आंकड़ों में शिक्षा, मकान-स्वामित्व और इंटरनेट का इस्तेमाल भी शामिल हैं। 

इस पेटेंट को शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया। इसमें एक ऐसे एल्गोरिदम का सुझाव दिया गया है, जो फेसबुक की क्षमताओं में सुधार कर सकता है, जिससे वह यूजर्स को अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकेगा।

पेटेंट में कहा गया, "अपने यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगाने से उसे (फेसबुक) थर्ड पार्टी के विज्ञापन लक्षित यूजर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।"

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियास्मार्टफोनएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की