लाइव न्यूज़ :

अब भारत में बनेगा Apple का iPhone XR, सस्ते में खरीदने का सपना होगा पूरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 15:07 IST

मोबाइल फोन समेत ऐपल के सभी उत्पादों का विनिर्माण भारत में उपयोग के साथ निर्यात भी होगा। ऐपल (Apple) भारत में ताइवान की कंपनी विस्ट्रोन के साथ काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देApple ने घरेलू बाजार और निर्यात के लिये iPhone XR का उत्पाद शुरू किया हैमोबाइल चार्जर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सालकॉम्प अगले साल मार्च से उत्पादन शुरू करेगी

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने बीते सोमवार को कहा कि टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने घरेलू बाजार और निर्यात के लिये आईफोन एक्सआर (iPhone XR) का उत्पाद शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल चार्जर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सालकॉम्प अगले साल मार्च से उत्पादन शुरू करेगी।

ऐपल को आईफोन के चार्जर की आपूर्ति करने वाली सालकॉम्प ने चेन्नई के समीप सेज में नोकिया बंद पड़ा कारखाना लेने के लिये समझौता किया है। कंपनी अगले पांच साल में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कारखाना करीब 10 साल से बंद है और मार्च 2020 से परिचालन में लाया जाएगा।

प्रसाद ने कहा कि इकाई चार्जर और अन्य उपकरण का उत्पादन करेगी। कंपनी इसमें पांच साल में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रसाद ने ऐपल (Apple) एक्सआर फोन के भारत में विनिर्माण को प्रदर्शित करते हुए, "यह देश के लिये गर्व का क्षण है। पहले इसका डिजाइन कैलीफोर्निया में और असेंबलिंग चीन में होता था। अब यह भारत में असेंबल होगा। साथ विनिर्माण और विपणन भी भारत में होगा। हम ऐपल को भारत में अपना परिचालन बढ़ाने के लिये स्वागत करते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन समेत ऐपल के सभी उत्पादों का विनिर्माण भारत में उपयोग के साथ निर्यात भी होगा। ऐपल (Apple) भारत में ताइवान की कंपनी विस्ट्रोन के साथ काम कर रही है। ताइवान की कंपनी अनुबंध के आधार पर विनिर्माण करती है। ऐपल इसके जरिए आईफोन 6 एस और 7 यहां बना रही है।

टॅग्स :एप्पलआइफोनरविशंकर प्रसादमेड इन इंडियास्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की