90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2026 21:14 IST2026-05-17T21:14:07+5:302026-05-17T21:14:49+5:30
अगरतलाः अमताली पुलिस थाने के एक अधिकारी पारितोष दास ने कहा, “रेलवे स्टेशन से आरोपी महिला को पास के एक होटल में ले गया और आईफोन उपहार में देने के बहाने शनिवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।”

सांकेतिक फोटो
अगरतलाःत्रिपुरा के अगरतला में एक महिला को आईफोन देने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक 'सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर' को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धलाई जिले की रहने वाली महिला करीब तीन महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी अगरतला में मोबाइल फोन की दो दुकानों का मालिक है और दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के बुलाने पर महिला शनिवार शाम अगरतला रेलवे स्टेशन पहुंची। आरोपी शादीशुदा है।
अमताली पुलिस थाने के एक अधिकारी पारितोष दास ने कहा, “रेलवे स्टेशन से आरोपी महिला को पास के एक होटल में ले गया और आईफोन उपहार में देने के बहाने शनिवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।” उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।