लाइव न्यूज़ :

Ram Navami 2024: अयोध्या राम मंदिर में राम नवमी की तैयारी जोरों पर, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे हैं खास इंतजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2024 20:27 IST

Ayodhya Ram temple: भीषण गर्मी को देखते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने प्रवेश मार्ग से लेकर निकास मार्ग तक गर्मी से बचाव के लिए पूरे पथ पर इसे छाया से कर करने जा रहा है और जमीन पर मैट बिछाई जाएगी जिससे श्रद्धालुओं के पैर जले ना।

Open in App

अयोध्या (त्रियुग नारायण तिवारी):अयोध्या धाम के रामनवमी मेले को देखते हुए प्रभु श्री राम लला के दर्शन श्रद्धालुओं को 20 घंटे तक उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि रामलला का दर्शन श्रद्धालुओं को 18 से 20 घंटे तक कराए जाने की तैयारी की जा रही है। 

भीषण गर्मी को देखते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने प्रवेश मार्ग से लेकर निकास मार्ग तक गर्मी से बचाव के लिए पूरे पथ पर इसे छाया से कर करने जा रहा है और जमीन पर मैट बिछाई जाएगी जिससे श्रद्धालुओं के पैर जले ना। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि कोई भी श्रद्धालु दर्शन से वंचित न हो परिसर के रास्ते में 50 स्थान पर पानी की भी व्यवस्था की जा रही है और डिहाइड्रेशन के लिए ओसीआर घोल भी प्रदान किया जाएगा जनता के लिए सुविधा दी गई है। 

महासचिव चंपत राय ने यह भी बताया कि रामनवमी के अवसर पर 50 लाख की भीड़ अयोध्या में उमड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है इसीलिए श्रद्धालुओं को अब चार की जगह 7 लाइनों में दर्शन के लिए भेजा जाएगा। रामनवमी मेले पर श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए प्रसार भारती द्वारा पूरे अयोध्या जनपद के गांव तक सौ स्थान पर एलईडी लगाए जाएंगे और रामनवमी के कार्यक्रम का का सीधा प्रसारण अपने गांव घर मंदिर में बैठकर कर देखसकते हैं।

चंपत राय ने आम श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वह अपने साथ पानी और सत्तू का प्रबंध  करके आए तो उनके लिए अच्छा रहेगा उन्होंने अयोध्या वासियों से अनुरोध किया है कि वह गर्मी के दिन में पानी का इंतजाम अपने स्तर से भी अपने स्थान या घर पर करें।

आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में मणिराम दास छावनी में संपन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया कुछ सदस्यों ने ऑनलाइन मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल