लाइव न्यूज़ :

Lathmar Holi 2022 Date: बरसाना की लट्ठमार होली कब खेली जाएगी? जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा

By रुस्तम राणा | Published: March 04, 2022 2:16 PM

इस बार लट्ठमार होली 11 मार्च को खेली जाएगी। आइए जानते हैं लट्ठमार होली की विशेषता, परंपरा और इसका इतिहास।

Open in App

Lathmar Holi 2022:होली रंगों, उमंगों और प्रेम का त्योहार है। पूरे भारत में रंगों का यह उत्सव अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। लेकिन बरसाना में खेली जाने वाली लट्ठमार होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। दुनिया के कोने-कोने से लोग इसे देखने आते हैं। खासकर फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है। बरसाने की लट्ठमार होली रंगों, फूलों के साथ-साथ डंडों से खेली जाती है। 

ऐसे खेली जाती है लट्ठमार होली

नंदगांव के लोग कमर पर फेंटा बांधकर बरसाने की महिलाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं। इस लट्ठमार होली में महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती हैं और वे ढाल का इस्तेमाल कर उनकी लाठियों से बचने की कोशिश करते हैं। बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लट्ठमार होली का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से मथुरा आते हैं।

बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली

ऐसी मान्यता है कि बरसाना में राधा जी का जन्म हुआ था। परंपरा के अनुसार फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की नवमी को नंदगांव के लोग होली खेलने बरसाना गांव आते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण बरसाना होली खेलने गये और बिना फगुवा (नेग) दिए ही वापस लौट आए।

राधा जी ने इसके बाद बरसाना की अपनी सभी सखियों को एकत्र किया और बताया कि कन्हैया बिना फगुवा दिए ही लौट गए हैं। इसलिए सभी को नंदगांव चलकर उनसे फगुवा लेना है। अगले दिन सभी गोपियां नंदगांव पहुंची। इस स्वरूप में आज भी ये होली मनाई जाती है।

लाठी और ढाल के साथ खेली जाती है होली

कहा जाता है कि बरसाना में होली खेलते समय कृष्ण जी दूसरी गोपियों और राधा जी के साथ ठिठोली करते हैं, जिसके बाद सारी गोपियां उन पर डंडे बरसाती हैं। गोपियों के डंडे से बचने के लिए नंदगाव के गोपी लाठी और ढाल का सहारा लेते हैं। इसी लीला का आयोजन आज तक किया जा रहा है। पुरुषों को यहां हुरियारे और महिलाओं को हुरियारन कहा जाता है।

 

टॅग्स :होलीमथुराराधा कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Metro Train Services: 25 मार्च को घर से निकलते समय देख लें टाइम टेबल, मेट्रो सेवा इस समय तक उपलब्ध नहीं, देखें शेयडूल

कारोबारBanks Open Before Holi: आरबीआई ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, वीकेंड में जारी रहेगी बैंकिंग सेवा

पूजा पाठHolika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की रात कर लें ये मात्र 4 उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

पूजा पाठHoli 2024 Special: इस बार होली में राशि के अनुसार चुनें रंग, कुंडली में ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा

भारतBengaluru Holi Water Crisis:' नो पूल पार्टी नो रेन डांस', जल संकट बढ़ने पर बेंगलुरु के लोगों से होली पर खास अपील

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAshta Lakshmi Stotram: घर की दरिद्रता होगी दूर, कुबेर करेंगे धन की वर्षा, करें हर शुक्रवार को अमोघ अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज इन 5 राशिवालों के लिए है भाग्यशाली दिन, मिलेगी आय से जुड़ी गुड न्यूज़

पूजा पाठआज का पंचांग 22 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAmarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, यात्रियों के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य

पूजा पाठFalgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा को क्यों कहते हैं कि साल का सबसे भाग्यशाली दिन?