Holi 2024 Special: इस बार होली में राशि के अनुसार चुनें रंग, कुंडली में ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Published: March 21, 2024 02:21 PM2024-03-21T14:21:56+5:302024-03-21T14:21:56+5:30

Holi 2024 Special: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जातक अपनी राशि के अनुसार होली पर्व को मनाता है तो उसे अपने जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। इससे इसकी कुंडली में व्याप्त ग्रह दोष दूर होते हैं। 

Holi 2024: choose color according to the zodiac sign, you will get relief from planetary defects in the horoscope | Holi 2024 Special: इस बार होली में राशि के अनुसार चुनें रंग, कुंडली में ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा

Holi 2024 Special: इस बार होली में राशि के अनुसार चुनें रंग, कुंडली में ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की रात होली दहन कर अगले दिन गुलाल और अबीर से होली खेली जाती है। इस दिन पूरा वातावरण रंगमय हो जाता है। गुजिया की मिठास और फाल्गुन के मस्त गीत रंगों के इस त्योहार को और भी दिलचस्प बना देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जातक अपनी राशि के अनुसार होली पर्व को मनाता है तो उसे अपने जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। इससे इसकी कुंडली में व्याप्त ग्रह दोष दूर होते हैं। 

मेष और वृश्चिक दोनों ही मंगल ग्रह की राशियां हैं और लाल रंग इस ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इन दोनों राशियों के जातकों को लाल रंग से होली खेलना चाहिए। जो इनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है जिसका संबंध सफेद और गुलाबी रंग से है। ऐसे में इन दोनों राशि के जातकों को गुलाबी रंग से होली खेलना शुभ होगा। 

इसी प्रकार है मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है और यह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। आपको हरे रंग से होली खेली चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की विघ्न बाधाएं दूर होंगे। 

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा का संबंध सफेद और सिल्वर रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को सिल्वर अथवा स्वेत रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपको मानसिक सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि का स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य ग्रह का संबंध केसरिया रंग से है। इस राशि के जातकों को केसरिया रंग से होली खेली चाहिए। ऐसा करने से आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

धनु और मीन राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इन राशियों के जातकों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके अनुकूल है। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति होगी।

मकर और कुंभ राशियों का स्वामी शनि ग्रह है और शनि रंग नीले रंग का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के जातकों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। 

Web Title: Holi 2024: choose color according to the zodiac sign, you will get relief from planetary defects in the horoscope

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे