Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा को क्यों कहते हैं कि साल का सबसे भाग्यशाली दिन?

By रुस्तम राणा | Published: March 21, 2024 03:02 PM2024-03-21T15:02:37+5:302024-03-21T15:04:36+5:30

Falgun Purnima 2024: शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा को साल का सबसे भाग्यशाली माना जाता है और इस दिन लोग व्रत-उपवास रखते हैं। सबसे खास बात है कि इसी दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

Falgun Purnima 2024: Why is Falgun Purnima called the luckiest day of the year? | Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा को क्यों कहते हैं कि साल का सबसे भाग्यशाली दिन?

Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा को क्यों कहते हैं कि साल का सबसे भाग्यशाली दिन?

Falgun Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। विशेष तौर पर फाल्गुन माह की पूर्णिमा सबसे खास मानी जाती है और इस दिन होलिका दहन करने का विधान है। वहीं कहते हैं कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को साल का सबसे भाग्यशाली दिन माना गया है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जी का पूजन किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन विष्णु जी का विधि​-विधान से पूजन करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा भाग्यशाली क्यों होती है?

कब है फाल्गुन पूर्णिमा 2024? 

इस साल पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर यानी साल 2024 के 24 मार्च की सुबह 09.54 मिनट पर शुरू हो रही है। इसके बाद अगले दिन यानी 25 मार्च 2024 को दोपहर के 12.29 मिनट पर खत्म भी हो जाएगी। होलिक दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च रविवार को रात 11.13 बजे से देर रात 12.07 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की अवधि कुल 1 घंटा 14 मिनट तक रहने वाली है। 

फाल्गुन पूर्णिमा क्यों कहते हैं भाग्यशाली दिन?

शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा को साल का सबसे भाग्यशाली माना जाता है और इस दिन लोग व्रत-उपवास रखते हैं। सबसे खास बात है कि इसी दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखने वाले जातक पर भगवान विष्णु और चंद्र देवता की कृपा बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है और हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है, इसलिए फाल्गुन पूर्णिमा साल का सबसे भाग्यशाली दिन माना जाता है। 

Web Title: Falgun Purnima 2024: Why is Falgun Purnima called the luckiest day of the year?

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे