Bengaluru Holi Water Crisis:' नो पूल पार्टी नो रेन डांस', जल संकट बढ़ने पर बेंगलुरु के लोगों से होली पर खास अपील

By धीरज मिश्रा | Published: March 21, 2024 01:22 PM2024-03-21T13:22:37+5:302024-03-21T13:24:39+5:30

Bengaluru Holi Water Crisis: बेंगलुरु इन दिनों पानी के संकट से गुजर रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़ा रहना पड़ा रहा है। इधर, रंगों का त्योहार होली नजदीक है।

Bengaluru Holi Water Crisis water board has advised residents no pool parties and rain dances to celebrate Holi | Bengaluru Holi Water Crisis:' नो पूल पार्टी नो रेन डांस', जल संकट बढ़ने पर बेंगलुरु के लोगों से होली पर खास अपील

फाइल फोटो

Highlightsबोर्ड ने बेंगलुरु के निवासियों से की खास अपील होली पर नो पूल पार्टी नो रेन डांस होली पर पानी की बर्बादी न करें

Bengaluru Holi Water Crisis:बेंगलुरु इन दिनों पानी के संकट से गुजर रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़ा रहना पड़ा रहा है। इधर, रंगों का त्योहार होली नजदीक है। ऐसे में होली का त्योहार कैसे मनाया जाएगा। इस पर शहर के जल बोर्ड ने लोगों से खास अपील की है।

बोर्ड ने निवासियों से कहा है कि वह इन दिनों शहर में पैदा हुए जल संकट को ध्यान में रखते हुए पूल पार्टी, रेन डांस जैसे कार्यक्रम करने से बचे। बोर्ड ने बोरवेल का पानी इस्तेमाल करने से मना किया है। बोर्ड ने कहा कि शहर में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के क्रिकेट मैचों के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम को हर दिन 75,000 लीटर से अधिक पानी मिलेगा।

क्या कहा बोर्ड ने

बोर्ड ने कहा कि होली का त्योहार हिंदू संस्कृति में जश्न मनाने का त्योहार है। इसे घर पर मनाने और अनुष्ठानों का पालन करने में कोई समस्या नहीं है। हालांकि, इस समय व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए रेन डांस और पूल पार्टी जैसे मनोरंजन का आयोजन करना उचित नहीं है। कावेरी जल और बोरवेल के पानी का उपयोग करना प्रतिबंधित है। बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्लूएसएसबी) ने कहा कि होली के दौरान पानी के उपयोग पर कोई अन्य प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। बोर्ड ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है

क्योंकि अपर्याप्त बारिश और गिरते भूजल स्तर के कारण शहर भर में कई बोरवेल सूख गए हैं। भारत की 'सिलिकॉन वैली' गंभीर जल संकट से जूझ रही है और प्रतिदिन लगभग 500 मिलियन लीटर पानी की कमी हो रही है। पिछले कुछ हफ्तों में, निवासियों को घर से काम करने, डिस्पोजेबल बर्तनों में खाने और मॉल में शौचालय का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जल बोर्ड ने कहा कि भूजल और कावेरी जल के दुरुपयोग को रोकने और पीने के पानी को संरक्षित करते हुए उपचारित पानी के इष्टतम उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए ये निर्णय लिए जा रहे हैं।

Web Title: Bengaluru Holi Water Crisis water board has advised residents no pool parties and rain dances to celebrate Holi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे