लाइव न्यूज़ :

Vaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा भक्तों के लिए फिर से खोली गई, अब भक्त कर सकेंगे दर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 10:07 IST

Vaishno Devi Temple: बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्रियों की मदद के लिए विशेष प्रावधान भी लागू किए गए हैं।

Open in App

Vaishno Devi Temple: रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की ऐतिहासिक प्राकृतिक गुफा को मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गुफा के दोबारा खुलने के मौके पर खास रीति-रिवाज, प्रार्थनाएं और वैदिक मंत्रों का जाप किया गया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की वजह से प्राकृतिक गुफा साल के ज्यादातर समय बंद रहती है।

इसे आमतौर पर जनवरी और फरवरी में खोला जाता है, जब भीड़ कम होती है। अधिकारियों ने कहा कि मकर संक्रांति पर गुफा को फिर से खोलने का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह त्योहार नयी शुरुआत और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बोर्ड ने कहा कि पुनः उद्घाटन स्थलों की आध्यात्मिक धरोहर और परंपराओं को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि भीड़ के प्रवाह को नियंत्रित करने और जाम रोकने के लिए उपाय लागू किए गए हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्रियों की मदद के लिए विशेष प्रावधान भी लागू किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल तीर्थस्थल पर आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2026 के पहले 13 दिनों में कुल 3,05,217 तीर्थयात्रियों ने तीर्थस्थल का दौरा किया, जबकि 2025 में इसी अवधि में यह संख्या 2,68,761 थी। अधिकारियों ने बताया कि औसतन हर दिन 20,000 से 25,000 तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत22 मिनट में 9 आतंकी शिविर खत्म और 88 घंटे के भीतर पाकिस्तान को संघर्षविराम पर किया विवश, द्विवेदी ने कहा-‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

क्राइम अलर्टलश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से संबंध और देते थे सूचना?, टीचर, लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट लाइनमैन, फील्ड वर्कर और ड्राइवर को नौकरी से निकाला?

भारतJK: कई सालों के बाद चिल्ले कलां के 23 दिन बिना भारी बर्फ के बीतने पर चिंता में हैं कश्मीरी

भारतJammu Kashmir: भयानक सर्दी, जबरदस्त बर्फबारी फिर भी जंस्कार नदी पूरी तरह से जमी नहीं, इसलिए देरी से शुरू होगा चद्दर ट्रेक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 15 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 15 January 2026: आज मिलेगी सफलता या हाथ लगेगी निराशा? जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के मौके पर गंगासगार मेले में उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पूजा पाठPanchang 14 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 14 January 2026: मकर संक्रांति पर आज यश, कीर्ति के साथ होगी आनंद की प्राप्ति, जानें क्या आपके भाग्य में