लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें पान के पत्ते के ये 5 उपाय, परेशानियों का होगा अंत, घर में आएंगी खुशियां

By रुस्तम राणा | Published: April 11, 2024 4:02 PM

Chaitra Navratri 2024 Upay: 9 अप्रैल को शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि पर्व  17 अप्रैल को समाप्त होगा। इस बीच मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व में नौ दिनों के उपवास किए जाते हैं।

Open in App

Chaitra Navratri 2024 Upay: चैत्र नवरात्रि पर्व चल रहा है। 9 अप्रैल को शुरू हुआ नवरात्रि पर्व  17 अप्रैल को समाप्त होगा। इस बीच मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व में नौ दिनों के उपवास किए जाते हैं। मंदिरों में मां के भजन-कीर्तन गाए जाते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय भी प्रभाव शाली माने जाते हैं। माता रानी को पूजा में पान का पत्ता चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि में कैसे करें पान के पत्ते के उपाय। 

1. पान के साबुत पत्ते पर गुलाब की कुछ ताजी पंखुड़ियां रखकर इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। 

2. पान के पत्ते पर दो साबुत लौंग रखकर इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। नवरात्रि में यह उपाय बहुत उपयोगी माना जाता है।  इस उपाय को करने से अधूरी मनोकामना पूरी हो जाती है। 

3. पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करना बेहद असरदार टोटका माना जाता है। इसे करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

4. संतान प्राप्ति की कामना के लिए नवरात्रि में मां दुर्गा को 9 पान के पत्ते अर्पित करें। इसके अलावा नौ संतानवती सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करने से भी संतान प्राप्ति होती है। 

5. नवरात्रि में किसी भी दिन पान का एक बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से व्यापार में सफलता और तरक्की हासिल होती है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रिमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKalashtami 2024: कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और प्रसाद आदि के नियम

पूजा पाठNavratri: रामनवमी के दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, होगी सिद्धि और मोक्ष की प्राप्ति

पूजा पाठNavratri: नवरात्र के पावन महाअष्टमी के दिन करें मां महागौरी की आराधना, मां धन-वैभव एवं सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं, जानिए देवी मां की दिव्य कथा

पूजा पाठChaitra Navratri Kanya Pujan 2024: नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

पूजा पाठNavratri: मां कालरात्रि की आराधना भक्तों के लिए कवच का कार्य करती है, नवरात्र के सातवें दिन कैसे करते हैं मां की पूजा, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSita Navami 2024: सीता नवमी पर पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए करें जरूर करें यह उपाय

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 16 May 2024: आज इन 4 राशियों के योग में है धन, जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

पूजा पाठआज का पंचांग 16 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय