लाइव न्यूज़ :

सोमवार रात ही सोनिया गांधी ने लिख दी थी सचिन पायलट को बाहर करने की पटकथा, जानें पूरा घटनाक्रम

By शीलेष शर्मा | Updated: July 14, 2020 20:39 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सचिन पायलट, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिपरिषद से हटाने की पटकथा सोमवार की रात ही लिख दी थी।उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार ये पटकथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर लिखी गयी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सचिन पायलट, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिपरिषद से हटाने की पटकथा सोमवार की रात ही लिख दी थी। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार ये पटकथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर लिखी गयी। सोनिया गांधी ने इस आशय का फैसला उस समय लिया, जब उनको एक ऑडियो और एक वीडियो की जानकारी दी गई, जिसमें कतिथ रूप से विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा सहित दूसरे सचिन समर्थकों को भाजपा के साथ गहलोत सरकार गिराने के लिए रणनीति बनाते हुए सुना देखा गया। जबकि ऑडियो सीडी में सचिन पायलट की आवाज थी और वे राज्य सभा चुनाव से पहले ही गहलोत सरकार को किनारे लगाने की बात कर रहे थे।

संगठन मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने जयपुर से जब सोनिया गांधी को इस बात की जानकारी दी की तमाम प्रयासों के बावजूद सचिन पायलट मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं और वे इस जिद पर अड़े हैं कि गहलोत को मुख्यमंत्री पद से और अविनाश पांडेय को राजस्थान प्रभार से पहले हटाया जाए तभी कोई बात होगी।

सचिन पायलट सिंधिया और धर्मेंद्र प्रधान के संपर्क में

इन तमाम तथ्यों की पुष्टि दिल्ली से भेजे गए पार्टी के एक पर्यवेक्षक ने लोकमत से बातचीत करते हुए की। इस पर्यवेक्षक ने इस बात की भी पुष्टि की की अहमद पटेल, पी चिदंबरम, प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट से सीधी कई बार बातचीत की, लेकिन वे झुकने को तैयार नहीं थे। इस बीच सोनिया गांधी को इस बात की भी जानकारी मिली की सचिन पायलट ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संपर्क में हैं।

सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद परिषद से किया गया बाहर

इन तथ्यों को पा कर सोनिया के सामने केवल एक ही विकल्प था कि वे सचिन पायलट, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा के विरूद्ध कदम उठाएं। सोनिया गांधी ने के सी वेणुगोपाल के उस प्रस्ताव को मंजूरी देने में कोई देर नहीं लगाई की इन तीनो नेताओं को मंत्री परिषद से बहार कर दिया जाए तथा सचिन को प्रदेश अध्यक्ष पद से भी मुक्त किया जाए।

कांग्रेस ने पार्टी से नहीं किया है निष्काषित

सोनिया ने इसके साथ यह भी जोड़ा के सचिन और उनके समर्थकों को एक मौका और दिया जाए जिसके बाद वेणुगोपाल, अजय माकन और सुरजेवाला ने गहलोत को विधायक दल की एक और बैठक बुलाने को कहा, जिसका मकसद केवल सचिन पायलट और उनके समर्थकों को एक और मौका देना था। अपनी जिद्द पर अड़े सचिन ने उसकी कोई परवाह नहीं की और बैठक में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद इन तीनों नेताओं को पदों से मुक्त करने की घोषणा की गई। फिलहाल उनको पार्टी से निष्काषित नहीं किया गया है, क्योंकि कांग्रेस उनकी विधान सभा में सदस्यता को बरकरार नहीं रखना चाहती है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीसचिन पायलटराजस्थानराजस्थान सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं