लाइव न्यूज़ :

मैं फारूक अब्दुल्ला को पीएसए के तहत हिरासत में लिए जाने की निंदा करता हूं, सबसे ज्यादा समर्पित कश्मीरी नेता : चिदंबरम

By भाषा | Updated: September 17, 2019 19:21 IST

चिदंबरम ने दुनिया के कुछ हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैं मॉस्को, हांगकांग, फ्रांस, स्लोवाकिया, अल्जीरिया, म्यांमार रोमानिया और दूसरे जगहों पर आंदालनों के बारे में पढ़ता रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देएकीकृत भारत को लेकर अब्दुल्ला से ज्यादा समर्पित हो जिसका जम्मू-कश्मीर अभिन्न हिस्सा है।स्लोवाकिया के एक नौजवान ने कहा- आजादी के लिए लड़ाई कभी खत्म नहीं होने वाली प्रक्रिया है।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि अब्दुल्ला भारत की एकजुटता के प्रति सबसे ज्यादा समर्पण रखने वाले कश्मीरी नेता हैं।

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मैं फारूक अब्दुल्ला को पीएसए के तहत हिरासत में लिए जाने की निंदा करता हूं।

कश्मीर में कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं है जो उस एकीकृत भारत को लेकर अब्दुल्ला से ज्यादा समर्पित हो जिसका जम्मू-कश्मीर अभिन्न हिस्सा है।’’ चिदंबरम ने दुनिया के कुछ हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैं मॉस्को, हांगकांग, फ्रांस, स्लोवाकिया, अल्जीरिया, म्यांमार रोमानिया और दूसरे जगहों पर आंदालनों के बारे में पढ़ता रहा हूं।

यह संघर्ष आजादी के लिए है। स्लोवाकिया के एक नौजवान ने कहा- आजादी के लिए लड़ाई कभी खत्म नहीं होने वाली प्रक्रिया है।’’ गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने सोमवार को कहा कि अब्दुल्ला को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। पीएसए के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना किसी मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। 

टॅग्स :धारा ३७०पी चिदंबरमजम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा