लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर मिसाइल हमला, 6 की मौत, 20 घायल, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2022 22:24 IST

Open in App
1 / 7
रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मुख्य चौराहे ‘फ्रीडम स्क्वेयर’ तथा अन्य असैन्य ठिकानों पर मंगलवार को हमला किया जिससे पूरा शहर थर्रा उठा। सूर्योदय के कुछ ही समय बाद, एक रूसी सैन्य हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के केंद्र पर हमला किया गया जिससे प्रतीकात्मक सोवियत-युग के क्षेत्रीय प्रशासन भवन को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।
2 / 7
क्लोज-सर्किट टेलीविजन फुटेज में इमारत के सामने सड़क पर आग का एक गोला दिखाई दिया जहां कुछ कार धुएं से बाहर निकलती दिखीं। इस संबंध में एक आपात सेवा अधिकारी ने कहा कि कम से कम छह लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं और कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया या कितने लोग मारे गए, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि दर्जनों लोग हताहत हुए हैं।
3 / 7
ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में लगभग 15 लाख की आबादी वाले रणनीतिक खारकीव में क्षेत्र के सोवियत-युग के प्रशासनिक भवनों और आवासीय क्षेत्रों में विस्फोट होते दिखाई दिए। इस बीच खारकीव में आज हुए एक हमले की चपेट में आने से कर्नाटक निवासी एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से किसी भारतीय की मौत का यह पहला मामला है।
4 / 7
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने खारकीव के मुख्य चौराहे पर हुए हमले को 'निर्विवाद आतंक' करार दिया और इसे युद्ध अपराध कहा। उन्होंने कहा, 'कोई भी माफ नहीं करेगा। यह हमला एक युद्ध अपराध है। कोई नहीं भूलेगा ... यह रूसी संघ का राज्य आतंकवाद है।' जेलेंस्की ने आज यूरोपीय संघ की संसद से एक भावनात्मक अपील में कहा कि यूक्रेन 'यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी' लड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना ​​​​है कि आज हम हर किसी को दिखा रहे हैं कि हम क्या हैं ... हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम आपके जैसे ही हैं।'
5 / 7
रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है तथा करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं। क्रेमलिन के कठिन आर्थिक प्रतिबंधों के चलते अलग-थलग पड़ने के बीच रूसी सैनिक युद्ध के छठे दिन यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों की ओर बढ़ गए। रूस के इस हमले ने 21वीं सदी की विश्व व्यवस्था को झकझोर दिया है।
6 / 7
कैंप में भारतीय छात्र। घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।
7 / 7
भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार के 4 मंत्री अलग-अलग देशों में आपरेशन गंगा के तहत काम कर रहे हैं। (सभी फोटोः ani)
टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसअमेरिकायूक्रेनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत