घर में नल से टपकता है पानी, हो जाइये सावधान, शुभ संकेत नहीं, वैभव, धन और पैसे पर असर, जानिए सबकुछ By सतीश कुमार सिंह | Published: December 03, 2020 3:33 PMOpen in App1 / 7आपके घर के किचन, बाथरूम, बेसिन या कोई अन्य जगह नल से पानी गिर रहा है तो सावधान हो जाइये। इसे ज्योतिष की भाषा में अशुभ संकेत माना जाता है। 2 / 7वास्तु के अनुसार देखा जाए तो जल का बहना यह संकेत दे रहा है कि आपका पैसा फिजूलखर्च हो रहा हैं। पानी की तरह पैसा भी बह जाता है। 3 / 7वास्तु के मुताबिक जिस घर में नल टपकता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आपको तुरंत ही इसे ठीक करा लेना चाहिए। आर्थिक हानि का अंदेशा होता है।4 / 7पंडित जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रमा को जल और मन का कारक माना जाता है। यदि घर का नल टपकता रहता है, तो इससे मन अशांत रहता है। नीले रंग को वास्तु में शुभता का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।5 / 7बाथरूम में बाल्टी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। उसे हमेशा साफ पानी से भरा रखें। पानी को बर्बाद नहीं करें। यह भी कई तरह की आर्थिक और मानसिक परेसानियों का कारण बनता है। घर में टूटे-फूटे बर्तन एवं कबाड़ को जमा करके रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इससे आर्थिक लाभ में कमी आती है और खर्च बढ़ता है।6 / 7जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।7 / 7वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा पानी का टैंक रखने के लिए शुभ मानी जाती है, इस दिशा में पानी का स्थान होने से धन और आर्थिक समृद्धि आती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में पानी की टंकी का होना अशुभ माना गया है। (सभी फाइल फोटो) और पढ़ें Subscribe to Notifications