लाइव न्यूज़ :

Pitru Paksha 2023 Upay: कल से प्रारंभ श्राद्ध, पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए जरूर करें ये 5 काम

By रुस्तम राणा | Published: September 28, 2023 5:50 PM

Open in App
1 / 6
Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष 29 सितंबर, शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है, जिसका समापन 14 अक्टूबर, 2023 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पितृ तर्पण हेतु श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, जो मुख्य रूप से पितृ ऋण चुकाने के लिए किया जाता है। श्राद्ध के पक्ष के दौरान ये 5 काम करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
2 / 6
1. श्राद्ध पक्ष में रोजाना अपने दिवंगत पूर्वजों के तर्पण हेतु जल, जौं और काले तिल के साथ पुष्पों का प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 
3 / 6
2. श्राद्ध पक्ष में पितरों की मृत्यु तिथि के दिन श्राद्ध करने का विधान होता है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त विशेष भोजन बनाया जाता है। श्राद्ध तिथि के दिन बाह्रणों को भी भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
4 / 6
3. श्राद्ध पक्ष में पितरों के नाम से श्रीमद् भागवत कथा करवाने से कुंडली में पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। कहते हैं इससे पितरों की आत्मा तृप्त होती है। उनके नाम से गरूड़ पुराण का पाठ, नारायण बली, त्रिपिंडी श्राद्ध करना उत्तम माना गया है।
5 / 6
4. श्राद्ध के दौरान प्रतिदिन पीपल या बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। दोनों वृक्ष देवतुल्य हैं। इन पर जल और काले तिल चढ़ाने से पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है और जातकों के जीवन में धन-समृद्धि आती है।
6 / 6
5. श्राद्ध पक्ष में गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को भोजन कराना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं और वे अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
टॅग्स :पितृपक्षहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRang Panchami 2024 Date: होली के बाद अब आएगी रंग पंचमी, इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा के साथ खेली थी होली

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2024: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने मनाई क्रेजी होली, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे सेलिब्रेट किया त्योहार

भारतHoli 2024: आज सुबह नहीं बल्कि दोपहर को चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया शेड्यूल

पूजा पाठब्लॉग: अहं के विसर्जन और प्रकृति के उल्लास का पर्व

भारतब्लॉग: यदि कोई रंग न हो जीवन में तो...!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठLord Vishnu: श्रीहरि ने वामन रूप में कैसे नाप दिया था तीन पग में ब्रह्मांड, कैसे तोड़ा था महाप्रतापी बलि का दंभ, जानिए यहां

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 28 March 2024: आज ग्रह-नक्षत्र इन 6 राशियों के लिए अनुकूल, धन, कारोबार में होगी वृद्धि

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 27 March 2024: आज अप्रत्याशित परिणामों से पड़ेगा पाला, कार्यस्थल पर आएंगी चुनौतियां

पूजा पाठआज का पंचांग 27 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआज का पंचांग 28 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय