लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भूल से भी न चढ़ाएं भगवान शिव को ये 4 चीजें, वरना रुष्ठ हो जाएंगे महादेव!

By रुस्तम राणा | Published: February 16, 2023 3:51 PM

Open in App
1 / 7
महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी (शनिवार) को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भक्त कच्चे दूध, गंगा जल, घी, भस्म आदि से शिवजी का अभिषेक करते हैं।
2 / 7
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पित किया जाता है, लेकिन शिवपूजा में भक्तों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजें को शिवजी को भूल से भी अर्पित नहीं करनी चाहिए।
3 / 7
भगवान शिव को कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। कुमकुम या सिंदूर को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं। शिवलिंग पर भस्म चढ़ाना अच्छा माना गया है।
4 / 7
मान्यता है कि भोलेनाथ को तुलसी का पत्ता भी अर्पित नहीं करना चाहिए। भगवान शिव को तुलसी अर्पित करने से पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।
5 / 7
भगवान शिव की पूजा में लाल फूल और केतकी के फूलों का प्रयोग भी नहीं किया जाता है। इसके अलावा उन्हें हल्दी नहीं चढ़ाई जाती।
6 / 7
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी को सौंदर्य प्रसाधन का सामान माना जाता है। हल्दी का संबंध भगवान व‌िष्‍णु से भी है, इसल‌िए यह भगवान श‌िव को नहीं चढ़ता है।
7 / 7
पूजा में शिवजी को भांग, धतूरा, बेर, चंदन, बेल पत्र, फल और फूल आदि जरूर अर्पित करें। माता पार्वती के लिए सुहागन महिलाएं सुहाग की प्रतीक जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर आदि अर्पित करती हैं। 
टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठLord Ganesh Ekadant: कैसे टूटा गणेश का एक दांत, क्यों कहे जाते हैं 'एकदंत', जानिए पूरी कथा

पूजा पाठShiva Tandava Stotram: रावण के भक्ति की पराकाष्ठा है 'शिव तांडव स्तोत्र', जानिए इसकी पूजा-पद्धति, आराधना के बारे में सब कुछ

बॉलीवुड चुस्कीShambhu: अक्षय का महादेव अवतार, आग के बीच किया तांडव, जीता फैंस का दिल

भारतGyanvapi Case: ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, अदालत के आदेश के बाद खोला गया तहखाना, देखें फोटो

भारतवीडियो: अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, देखिए

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठहनुमान जी समेत इन 8 चिरंजीवियों को भी मिला सदैव अमर रहने का वरदान

पूजा पाठJaya Ekadashi 2024 Date: कब है जया एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण का समय

पूजा पाठThursday Fast: भगवान विष्णु को समर्पित है बृहस्पति व्रत, जानिए इसका महात्यम, किसे करना चाहिए यह व्रत, जानिए यहां

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 February: आज मौज करेंगे ये 5 राशिवाले, इनकी धन-संपत्ति में वृद्धि होने के शुभ संकेत

पूजा पाठआज का पंचांग 15 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय