लाइव न्यूज़ :

Amalaki Ekadashi 2022 Upay: धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें ये 5 उपाय

By रुस्तम राणा | Published: March 11, 2022 2:34 PM

Open in App
1 / 6
आमलकी एकादशी व्रत 14 मार्च, सोमवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार आमलकी एकादशी व्रत प्रति वर्ष फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति आंवले के वृक्ष की पूजा करता है उसे भगवान विष्णु सुख-संपन्नता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। मान्यता है कि आमलकी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में धन-वैभव और सुख-समृद्धि मिलती है।
2 / 6
आमलकी एकादशी के दिन घर में आंवले का वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह उपाय करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आती है।
3 / 6
आमलकी एकादशी के दिन स्नान ध्यान करने के पश्चात आंवले के वृक्ष को स्पर्श करके प्रणाम करें, और विष्णु जी की ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगें ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। किसी भी कार्य में दोगुनी सफलता मिलेगी।
4 / 6
आमलकी एकादशी के दिन तुलसी पूजा करें। शाम के समय मां तुलसी के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
5 / 6
आमलकी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का पौधा लगाने और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
6 / 6
एकादशी के दिन गरीब लोगों को पीले रंग के वस्त्र, अनाज और फल दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं रहती है।
टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठFalgun Amavasya 2024 Date: कब है फाल्गुन अमावस्या? जानिए पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठब्लॉग: जितने सहज हैं, उतने ही विलक्षण भी हैं भगवान शिव

पूजा पाठMahashivratri: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस शिवरात्रि करें 'शिव तांडव स्त्रोत' का पाठ, महादेव के महान भक्त रावण ने लिखा था इसे, इसके पाठ से मिलती है जीवन की बाधाओं से मुक्ति

पूजा पाठMahashivratri 2024 Muhurat: महाशिवरात्रि पर क्या है पूजा का शुभ समय? जानें रात्रि 4 प्रहर के शिव पूजा मुहूर्त

पूजा पाठMahashivratri 2024 Mantra: भगवान शिव के 11 अचूक मंत्र, जिनका महाशिवरात्रि में जप करने से होगा कल्याण

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 March 2024: आज मिथुन राशि के जातक अपने खर्चों पर लगाएं लगाम, जानें क्या कहता है आपका भविष्य

पूजा पाठShiv Rudrashtakam Stotram: प्रत्येक सोमवार करें शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ, भोलेनाथ खोल देते हैं धन, समृद्धि के द्वार, शत्रुओं की होगी पराजय

पूजा पाठआज का पंचांग 11 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal (11-17 March 2024): इस सप्ताह भौतिक सुखों का आनंद लेंगे वृषभ, सिंह समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 March 2024: आज वृष, वृश्चिक और कुंभ राशिवालों को वित्तीय लाभ की उम्मीद