लाइव न्यूज़ :

Telangana, Andhra Floods: 12 की मौत, सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 14, 2020 14:03 IST

Open in App
1 / 10
तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद वर्षाजनित हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
2 / 10
चंद्रायनगुट्टा पुलिस थाना क्षेत्र में दीवार ढहने की दो घटनाओं में एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यहां भारी बारिश के कारण इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक पुराने मकान की छत ढह जाने से 40 वर्षीय महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।
3 / 10
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात चंद्रायनगुट्टा में एक पहाड़ से कुछ पत्थर लुढकर दो मकानों की दीवारों पर गिए गए, जिसके कारण आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में बुधवार सुबह दो और लोगों की मौत होने की जानकारी मिली।
4 / 10
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी शहर में बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।
5 / 10
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से रात नौ बजे तक मेडचल मल्काजगिरि जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 292.5 मिमी बारिश हुई और यदाद्री-भोंगीर जिले के वर्केल पाल्ले में 250.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
6 / 10
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। जीएचएमसी में 98.9 मिमी औसत बारिश हुई। शहर में कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। पुलिस दलों और एनडीआरएफ एवं जीएचएमसी के आपदा कार्रवाई बल (डीआरएफ) कर्मियों ने उन स्थानों से कई परिवारों को बाहर निकाला, जहां पानी भर गया था।
7 / 10
कई इलाकों में बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि यहां उप्पल में जलभराव के कारण एक सरकारी बस के फंस जाने के बाद कम से कम 33 यात्रियों को बचाया गया। भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया है और प्रशासन ने लोगों को जलाशयों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।
8 / 10
मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने को कहा है। कुमार के हवाले से मंगलवार रात एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में भारी बारिश संबंधी हालात की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासनों से सतर्क रहने को कहा।’’
9 / 10
इस बीच, नगर निकाय एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। जीएचएमसी आयुक्त डीएस लोकेश कुमार ने जर्जर इमारतों या झोंपड़ियों में रह रहे लोगों से परिसर खाली करने की अपील की है।
10 / 10
उन्होंने बताया कि लोगों को सामुदायिक भवनों में अस्थायी निवास मुहैया कराया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि तेलंगाना में बुधवार को भी कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। उसने बताया कि हैदराबाद समेत कुछ स्थानों पर बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी एवं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। 
टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसएनडीआरएफमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागके चंद्रशेखर राववाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार