लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2022 Photos: दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में दिखा सूर्य ग्रहण, देखें सूरज की आंख मिचौली की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: October 25, 2022 6:23 PM

Open in App
1 / 5
देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण देखा गया और खगोल विज्ञान प्रेमियों ने चंद्रमा द्वारा सूर्य के प्रकाश दायरे को ढक देने के इस आकाशीय नजारे को टकटकी लगा कर बड़ी रुचि के साथ देखा। (Pic Source: ANI)
2 / 5
आंशिक सूर्य ग्रहण देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। श्रीनगर में सूर्य का अधिकतम धुंधलापन 55 प्रतिशत देखा जा रहा है। दिल्ली में ग्रहण की शुरुआत शाम 4:29 बजे हुई। यह ग्रहण शाम में लग रहा है, इसलिए इस खगोलीय घटना का अंत दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह सूर्यास्त के बाद होगा। (Pic Source: ANI)
3 / 5
अधिकारियों ने कहा, 'सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और जब तीनों आकाशीय पिंड एक रेखा में आ जाते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है।’’ (Pic Source: ANI)
4 / 5
सरकारी अधिकारियों ने आगाह किया है कि ग्रहण वाले सूर्य को नंगी आंखों से कतई नहीं देखना चाहिए, यहां तक ​​कि बहुत कम समय के लिए भी नहीं क्योंकि इससे अंधापन हो सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए किसी सुरक्षित तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवरों में स्नान किया। (Pic Source: ANI)
5 / 5
अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सूर्य ग्रहण के दौरान आयोजित मेले के मद्देनजर पांच लाख से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की थी। कुरुक्षेत्र में शाम 4.27 बजे से शाम 5.39 बजे के बीच ग्रहण रहा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवरों में स्नान करना शुभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश से आए एक तीर्थयात्री रमेश कुमार ने कहा, 'सूर्य ग्रहण के दौरान यहां के पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। इस अवसर पर यहां आना मेरा सौभाग्य है।' इस बीच, साधु-संत पवित्र ब्रह्म सरोवर पहुंचे और वहां हवन किया गया। (Pic Source: ANI)
टॅग्स :सूर्य ग्रहणदिल्लीभारतकर्नाटकपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'न तो कांग्रेस और न ही ममता बनर्जी सीएए को छूने की हिम्मत कर सकती हैं' - गृह मंत्री अमित शाह

विश्वरक्षा निर्यात को भारी बढ़ावा, भारत ने फिलीपींस को चौथी ब्रह्मोस मिसाइल बैटरी सौंपी

भारतपश्चिम बंगाल: बहरामपुर सीट जीतना अधीर चौधरी के लिए इस बार नहीं होगा आसान, टीएमसी ने यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है

अन्य खेलभारत की नंबर 1 टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला, मनिका को पछाड़ा

भारतZero Shadow Day 2024: बेंगलुरु में कल मनाया जाएगा शून्य छाया दिवस, गायब हो जाएगी परछाईं, जानिए क्या है इसका मतलब

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: परभणी में बारिश के बीच उद्धव ठाकरे ने विशाल रैली को किया संबोधित, देखें वीडियो

भारतAmethi Lok Sabha Polls 2024: राहुल गांधी क्या अमेठी से भी लड़ेंगे चुनाव? कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया यह संकेत

भारतLok Sabha Elections 2024 : अलीगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, अखिलेश ने यहां जनता से मोदी-योगी सरकार से विकास कार्यों का हिसाब मांगने की अपील की

भारतज्योतिषियों के बताए शुभ मुहूर्त पर राजनाथ सिंह करेंगे नामांकन, दिग्बली योग में कौशल किशोर 29 अप्रैल को करेंगे नामांकन

भारतLok Sabha Election 2024: जामयांग त्सेरिंग का टिकट कटा, लद्दाख से BJP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार