1 / 6लोकमत मीडिया समूह की ओर से 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह आज शुक्रवार, 24 अप्रैल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया।2 / 6समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर ने पहाड़ी और मखमली आवाज से यहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।3 / 6यह समारोह संगीत साधिका और लोकमत सखी मंच की संस्थापक दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में आयोजित किया जाता है।4 / 6लोकमत मीडिया समूह पिछले 13 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में ‘13वां लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का आयोजन करता आ रहा है।5 / 6देश की राजधानी में यह कार्यक्रम चौथी बार हो रहा है, इससे पहले 2019, 2021 और 2025 में भी यह समारोह आयोजित हो चुका है।6 / 6समारोह में कैलाश खेर ने 'तौबा-तौबा', 'कैसे बताएं क्यों तुझको चाहें', समेत कई गाने गाये।