लाइव न्यूज़ :

Haryana: दादम खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से चार की मौत, दो की हालत गंभीर, कई दबे, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 1, 2022 20:25 IST

Open in App
1 / 7
हरियाणा में भिवानी जिले के दादम खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।
2 / 7
हरियाणा के खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पहाड़ दरका है या विस्फोट के कारण यह दुर्घटना हुई है इसकी जांच गाजियाबाद माइनिंग सेफ्टी डिपार्टमेंट (खनन सुरक्षा विभाग) करेगा और इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
3 / 7
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ और भी लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। मलबे में चार खनन मशीन समेत कई अन्य वाहन भी दब गए हैं। अधिकारी ने बताया कि तोशाम पुलिस थाने के अंतर्गत डाडम गांव में सुबह करीब आठ बजे खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से ढह गया, जिसकी वजह से वहां खड़ी करीब आधा दर्जन पोपलैंड मशीनें व डंफर दब गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन मलबे से लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य कर रहा है।
4 / 7
भिवानी के डीसी रिपुदमन सिंह ढिल्लों ने कहा कि भिवानी में एक खनन स्थल पर आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे भूस्खलन हुआ। प्रशासन को सूचना मिलते ही बचाव के पर्याप्त उपाय किए गए। भूस्खलन में लगभग 10-12 वाहन और 15-20 लोग फंस गए थे। कुल 5 लोगों को बचाया गया। हमने एनडीआरएफ की टीमें मांगी हैं, इसलिए आज रात भी जारी रहेगा बचाव अभियान।
5 / 7
हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हो सकते हैं। राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। इससे पहले तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया था, ‘‘मलबे से तीन शव निकाले जा चुके हैं, मृतक छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजूदर हैं।’’
6 / 7
पुलिस प्रशासन ने पहाड़ दरकने वाले स्थान पर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री जे. पी. दलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए। हादसे पर दुख जताते हुए दलाल ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मलबे में दबा ना रहे, बचाव कार्य के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण/मशीनरी की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल मंगवाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को हर संभव चिकित्सा मुहैया कराई जाए। हर वक्त एम्बुलेंस तैयार रखें और मौके पर डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी सुनिश्चित करें।’’ उन्होंने कहा कि चिकित्सा के अभाव में किसी घायल की मौत नहीं होनी चाहिए।
7 / 7
भिवानी से लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उपायुक्त आरएस ढिल्लो और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सीटीएम हरबीर सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शी व पिंजोखरा गांव निवासी चालक सतपाल ने बताया कि संभलने का मौका ही नहीं मिला, अचानक घटना हुई और चारो तरफ धूल का गुब्बार उठा जिससे कुछ नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि धमाके के साथ गिरे पत्थर से उसका डंपर भी करीब 20 फीट आगे खिसक गया। सतपाल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं।
टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?