लाइव न्यूज़ :

बवासीर, फुंसी और दाद जैसी 6 बीमारियों से बचाएगा ये पीले फूल का पौधा

By संदीप दाहिमा | Updated: July 15, 2021 07:05 IST

Open in App
1 / 8
अगर आप बिना दवाओं के कई रोगों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं, जो आयुर्वेद में अमृत माना जाता है। यह पौधा कई बड़ी और गंभीर समस्याओं का समाधान कर सकता है। इस पौधे का नाम कनेर है। इसमें पीले रंग के फूल आते हैं और यह आपको कहीं भी मिल सकता है।
2 / 8
बहुत से लोग चेहरे पर फोड़ा फुंसी, पेट में गैस, अपच, गैस्ट्रिक आदि समस्याओं से पीड़ित होते हैं। इस तरह के विकारों से राहत पाने के लिए कनेर के फूलों का पेस्ट बना लें और इसमें एक चम्मच हल्दी, 10 ग्राम फिटकरी और मलाई मिलाकर चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं, कुछ दिन इस प्रयोग को करने से चेहरे के सारे फोड़ा फुंसी ठीक हो सकते हैं।
3 / 8
त्वचा पर होने वाली खाज, खुजली, एक्जिमा जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप कनेर के पत्तों को पीस लें और इसमें उतनी ही मात्रा में नीम के पत्ते मिलाएं। इस पेस्ट को दाद, खाज वाली जगह पर लगाएं। कुछ दिन इसका प्रयोग करने से यह समस्या भी बहुत जल्दी ठीक हो सकती है।
4 / 8
कनेर के ताजा फूल 50 ग्राम, 200 ग्राम जैतून तेल और 100 ग्राम के अन्य तेल के मिश्रण को दर्द वाले नसों पर मालिश करने से लाभ होता है। इसी तरह काला धतूर, सफेद कनेर की जड़ को पीसकर तेल में मिलाकर पक्षाघात के रोगियों में लगाने से लाभ होता है।
5 / 8
सिर दर्द में कनेर के फूल और आंवला पीस कर ठंडे पानी के साथ मिलाकर सिर में लगाने से दर्द में राहत मिलती है। अर्श रोग में कनेर की जड़ को पीसकर ठंडे पानी के साथ लगाने से अर्श रोगों में लाभ होता है।
6 / 8
कुत्ते के काटने में भी कनेर फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए कनेर के जड़ का बारीक चूर्ण बनाकर 60 मिलीग्राम की मात्रा में 4 चम्मच दूध में मिलकर दिन में दो बार एक हफ्ते तक रोगी को दें।
7 / 8
बवासीर की समस्या में राहत पाने के लिए कनेर और नीम के पत्ते को एक साथ पीसकर इसका लेप बना लें। फिर इस लेप का बवासीर के मस्सों पर प्रतिदिन दो से तीन बार लगाने से काफी राहत मिलती है।
8 / 8
बालों का समय से पहले सफेद होना एक बड़ी समस्या है इसका अब युवा भी सामना कर रहे हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कनेर को दूध में पीसकर बालों में लगाने से बालों में लगायें। इससे फायदा हो सकता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए