लाइव न्यूज़ :

Healthy Breakfast: सुबह के हेल्दी नाश्ते से खुद को करें चार्ज, इम्यूनिटी सिस्टम रहेगा स्वस्थ, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: July 11, 2020 6:24 PM

Open in App
1 / 6
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी है। अगर आपके घर में मेवे और फल नहीं है तो घर में रखी सब्जियों और अनाज को ही हेल्दी तरीके से पका कर खा सकते हैं। सुबह उठने के बाद ही नित्यक्रिया करने के बाद नाश्ता कर लेना चाहिए। नाश्ता करने का सही समय आमतौर पर 7 से 9 बजे तक का होता है। इस समय नाश्ता करने से आप पूरा दिन स्व्स्थ्य महसूस करेंगे।
2 / 6
सुबह के नाश्ते के लिए वैसे तो बहुत सी चीजें हैं। मगर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फूड के नाम जो आपके सेहत के लिए सही रहेंगे। साथ ही आपको कई रोगों से भी बचाएंगे। ये आहार आपको दिन भर उर्जा प्रदान करेंगे। स्पाउट्स या अंकुरित अनाज, प्रोटिन और विटमिन युक्त होता है। इसमें विटमिन ए, बी, बी6, बी12, ई के अलावा पोटेशियम, मैग्निशियम, आयरन, आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
3 / 6
दलिया- गेंहू की दलिया सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। दलिया में आप मन-पसंद वेजिटेबल शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से एक कटोरी दलिया आपको दिनभर एक्टिव रखने में आपकी मदद करेगा। सुबह-सुबह आपको मिठी दलिया खाने से बचना चाहिए, वेजिटेबल दलिया ही खाएं।
4 / 6
नाश्ते में फल होना बेहद ही जरूरी है। रोजाना एक फल का सेवन जरूर करें। इससे आप लंबे समय तक बीमार नहीं होंगे। आपका पेट हेल्दी रहता है रोजाना एक सेब खा सकते हैं इसके अलावा, पपीता, अंगूर और दूसरे सीजन वाले फल को अपने नाश्ते में शामिल करें।
5 / 6
नट्स मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है, यह आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत रखने में आपकी मदद करता है। मस्तिष्क ते लिए नट्स काफी महत्वपूर्ण है। नट्स के सेवन से हृदय रोग और अन्य जानलेवा बीमारियां नहीं होती है। आप अपने ब्रेस्कफास्ट में बादाम, किशमिश, मुनक्का, खजूर, अखरोट और अंजीर आदि भिगाकर खा सकते हैं।
6 / 6
जो लोग अंडा खाते हैं वो अपने नाश्ते में एक उबला हुआ अंडा शामिल कर सकते हैं। अंडे आपके मसल्स को मजबूत करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, अंडे का सेवन करने से हार्ट की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसका सेवन से आप दिनभर चार्ज रखता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य'माँ, पिताजी, मैं ऊब गया हूँ!' इन छुट्टियों में बच्चों को अपनी बोरियत से निपटना कैसे सिखाएं

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: 24 घंटे में 760 नए केस, केरल और कर्नाटक में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत, जानें अपडेट

स्वास्थ्यCovid JN.1 के खिलाफ रामबाण का काम करेंगे ये सुपरफूड्स, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत

भारतCOVID-19 case updates: लद्दाख और वैष्णो देवी में मास्क लगाना अनिवार्य, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना से दहशत!

स्वास्थ्यHealth Benefits of Sesame Seeds: सर्दियों में तिल खाने से होगा जबरदस्त फायदा, पोषक तत्वों से भरपूर है ये सुपरफूड

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यरक्त बेचने के लिए नहीं...,अब प्रोसेसिंग फीस के अलावा नहीं देनी होगी कोई रकम, सरकार का बड़ा फैसला

स्वास्थ्यब्लॉग: दृष्टिबाधितों के लिए वरदान बन रही है ब्रेल लिपि

स्वास्थ्यVitiligo Causes: क्यों आते हैं त्वचा पर सफेद दाग?, लक्षण और उपचार क्या है, ठंड में बच्चों के गालों पर दाग से न घबराएं

स्वास्थ्यकोलकाता में 10 साल की बच्ची में 'चीनी निमोनिया' का पता चला, जानिए इस दुर्लभ बीमारी के बारे में

स्वास्थ्यअब मरीज या परिजनों की बिना इजाजत के अस्पताल ICU में मरीजों को नहीं कर सकते भर्ती, गाइडलाइन जारी