लाइव न्यूज़ :

इन चीजों को भूनकर खाने से इम्यूनिटी सिस्टम बनेगा मजबूत, पोषक तत्वों का है खजाना

By संदीप दाहिमा | Published: June 23, 2021 1:02 PM

Open in App
1 / 9
लहसुन को आयुर्वेद में गुणों की खान बताया गया है। लहसुन का सेवन कई तरह से किया जाता है। लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
2 / 9
भुना हुआ लहसुन सर्दी के दिनों में ठंड, खांसी और जुकाम से बचाता है। इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। भुना लहसुन खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
3 / 9
लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।
4 / 9
लहसुन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल गुणों की वजह से यह शरीर की अंदरूनी सफाई कर बीमारियों से बचाता है।
5 / 9
रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ये रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है। इसमें धमनियों की सफाई करने की क्षमता होती है।
6 / 9
लहसुन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। ब्लड शुगर और कब्ज के शिकार लोगों को इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।
7 / 9
इससे वजन कम किया जा सकता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। इसीलिए इसके सेवन से वजन घटेगा और मोटापा कम हो जाएगा।
8 / 9
कड़वे और तीखे स्वाद के कारण बहुत से लोग लौंग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा औषधीय रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद में लौंग का उपयोग मितली, पाचन विकार और फ्लू का इलाज करने के लिए किया जाता है।
9 / 9
लौंग में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन रोज रात को सोते समय करना आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अगर आप रोज रात को सोते समय लौंग को भूनकर खाएंगे, तो इससे आपकी पेट संबंधित समस्या दूर हो सकती है।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: क्या सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है थायराइड का खतरा? शरीर में हो रहे इन बदलावों से लगाए पता

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी हो सकता है थायराइड, इन लक्षणों से लगाए पता

स्वास्थ्यWinter Health Tips: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए पिएं हल्दी वाला दूध, होगा जबरदस्त फायदा

स्वास्थ्यHeart Health: सुबह की ये 5 अच्छी आदतें, सर्दियों में भी रखेंगी दिल का ख्याल; अभी करें फॉलो

स्वास्थ्यSleeping Tips: चमकदार त्वचा के लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं अच्छी नींद भी है जरूरी, इस पोजिशन में सोने से मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यनहीं रुक रहे कोरोना के केस, भारत में 355 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीज 2331

स्वास्थ्य“ओवरी कैंसर कोशिकाएं वृद्ध व्यक्तियों में अधिक आसानी से और तेजी से फैल सकती हैं“: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

स्वास्थ्यCovid-19 variant JN.1: 1226 केस, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले दर्ज, देखें लिस्ट

स्वास्थ्यAyushman bharat yojana: 10 लाख रुपये तक इलाज फ्री!, गरीबों को तोहफा, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत बीमा कवर डबल करने की तैयारी, जानें कैसे उठाएं फायदा

स्वास्थ्यCOVID 19 Update: देश में कोरोना का कहर, 24 घंटो में कोविड के 269 नए मामले, 3 लोगों की मौत